1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. HSSC RECRUITMENT 2019: एचएसएससी पीजीटी के 3864 शिक्षक पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द करें अप्लाई

HSSC RECRUITMENT 2019: एचएसएससी पीजीटी के 3864 शिक्षक पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 01:49 pm IST

हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) के पीजीटी 3864 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज है।

HSSC RECRUITMENT 2019- India TV Hindi
HSSC RECRUITMENT 2019

HSSC PGT 2019: हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) के पीजीटी 3864 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज है। इच्छुक और अर्ह अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in जाकर इन स्टेप्स के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) पीजीटी 3864 पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन से जुड़ी पूरी गाइडलाइन पढ़ ले, ताकि फॉर्म भरने में कोई दिक्कत न हो।

पीजीटी 3864 शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये फीस देना पड़ेगा। एलिजिबिलिटी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स से जु़ड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा एचएसएससी पदों पर आवेदन की अर्हता : HSSC PGT 2019 Eligibility Criteria & Selection Process

हरियाणा एचएसएससी शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में संबंधित विषय होना चाहिए। किन विषय के लिए कितने पदों पर भर्तियां की जाएंगी उससे जुड़ी अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा एचएसएससी के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित एग्जाम के बाद किया जाएगा. चयन प्रक्रिया से जुडीं अधिक जानकारी अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

एचएसएससी पीजीटी 2019 के लिए कैसे करें आवेदन: How To Apply HSSC PGT Recruitment 2019

  1. सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hryssc.in या www.hssc.gov.in पर लॉग इन करें।
  2. वहां होमपेज पर दिए गए HSSC Recruitment 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा।
  4. नए पेज में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सहेज कर रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन