1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ऐसे करें अप्लाई

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2020 03:24 pm IST,  Updated : May 26, 2020 03:24 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है।

jobs for 10th pass sarkari naukri- India TV Hindi
jobs for 10th pass sarkari naukri Image Source : FILE

BPSC Recruitment 2020 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  ने मोटल व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक है वे इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 11 मई, 2020 से लेकर 26 मई तक कर सकते हैं।आवेदन कि प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी कि जाएगी।

पदों का विवरण :

पद का नाम :                                     पदों की संख्या :
मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर                          कुल 90 पद

महत्वपूर्ण तिथियां:

  •     ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन करने की प्रारंभिक तिथि - 11 मई, 2020
  •     ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि - 26 मई, 2020
  •     आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 1 जून, 2020
  •     ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 9 जून, 2020
  •     ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि - 29 जून, 2020

शैक्षणिक योग्यता
10वीं पास एवं ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स। साथ ही उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 

आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है। 
अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष।- अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष।

आवेदन की फीस

  • सामान्य वर्ग - 750 रुपये
  • बिहार के एससी व एसटी वर्ग - 200 रुपये
  • बिहार राज्य की सभी महिलाएं - 200 रुपये
  • दिव्यांग वर्ग - 200 रुपये
  • अन्य सभी उम्मीदवार - 750 रुपये

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन