1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. GOVERNMENT JOBS 2020: 10वीं,12वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरियां, बिना फीस के करें अप्लाई

GOVERNMENT JOBS 2020: 10वीं,12वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरियां, बिना फीस के करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 12:26 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है।

latest jobs 2020 for 10th ,12th- India TV Hindi
latest jobs 2020 for 10th ,12th

GOVERNMENT JOBS 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है। दरअसल मध्य प्रदेश हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस के120 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक हैं वे 12 मार्च या उससे पहले तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।  इन पदों पर नियुक्ति मध्य प्रदेश के बालाघाट में की जाएगी।

GOVERNMENT JOBS 2020
GOVERNMENT JOBS 2020

कुल पद: 120  (ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण)

  • इलेक्ट्रिशियन, पद : 20
  • इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, पद : 02
  • मेकेनिक डीजल, पद : 11
  • वेल्डर (जी एंड ई), पद : 14
  • फिटर, पद : 14
  • टर्नर, पद : 06
  • रेफ्रिजरेशन एंड एसी मेकेनिक, पद : 02
  • ड्राफ्टमैन (मेकेनिकल), पद : 03
  • ड्राफ्टमैन (सिविल), पद : 01
  • सर्वेयर, पद : 05
  • कारपेंटर, पद : 03
  • प्लंबर, पद : 02
  • मेसन, पद : 01
  • टेलीकॉम मेकेनिक, पद : 02

योग्यता

इन पदों के लिए 10वीं पास,आईटीआई करें उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा 
जनरल उम्मीदवार के लिए 25 साल, एससी- एसटी उम्मीदवार को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई हैं। 
चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें 
इच्छुक उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ नीचे दिए पते पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं 

Manager (HR), Hindustan Copper Limited Malanjkhand Copper Project, Tehsil:-Birsa, P.O.- Malanjkhand, District Balaghat, Madhya Pradesh-481116

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन