1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI में 8000 से ज्यादा पदों पर बंपर नौकरियां, 26 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

SBI में 8000 से ज्यादा पदों पर बंपर नौकरियां, 26 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 04:27 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने क्लरिकल कैडर में जूनियर असोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) पदों पर 8000 से ज्यादा बंपर भर्तियां निकाली है।

latest jobs in sbi - India TV Hindi
latest jobs in sbi 

SBI Clerk Recruitment 2020:​ स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने क्‍लरिकल कैडर में जूनियर असोसिएट (कस्‍टमर सपोर्ट और सेल्‍स) पदों पर 8000 से ज्यादा बंपर भर्तियां निकाली है। एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्‍छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटwww.sbi.co.in, https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

sbi jobs 2020
state bank of india

योग्यता

किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, भारत सरकार द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त किसी भी संस्‍थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले उम्‍मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं, जिन उम्‍मीदवारों के पास IDD (इंटिग्रेटेड डुअल डिग्री) सर्टिफिकेट है, वह यह सुनिश्‍च‍ित करें कि IDD पास करने की तारीख 01.01.2020 से पहले की हो। योग्यता निर्धारण की तिथि 1 जनवरी, 2020 तय की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • एसबीआई क्‍लर्क 2020 नोटिफिकेशन: 2 जनवरी 2020
  • आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू: आवेदन की प्रक्रिया 3 जनवरी 2020 से शुरू हो गई है।
  • आवेदन की आखिरी तारीख: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जनवरी 2020 है। 
  • प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर कब जारी होगा: फरवरी 2020
  • एसबीआई क्‍लर्क 2020 प्रारंभिक परीक्षा की तारीख: फरवरी/मार्च 2020
  • मुख्‍य परीक्षा के लिए कॉल लेटर कब जारी होगा: अप्रैल 2020
  • एसबीआई क्‍लर्क 2020 मुख्‍य परीक्षा की तारीख: 19 अप्रैल 2020
  • एसबीआई क्‍लर्क 2020 फाइनल रिजल्‍ट: जून 2020

sbi jobs 2020
state bank of india

आयु सीमा

आयु की न्यूनतम सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2020 से की जाएगी, यानी वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 02.01.1992 से पहले और 01.01.2000 के बाद न हुआ हो। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु की अधिकतम सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। 

कहां कितनी वैकेंसी

देश भर के तमाम राज्यों में 8000 से ज्यादा वैकेंसी निकली है। सबसे ज्यादा भर्तियां उत्तर प्रदेश में 865 भर्तियां हैं। मध्य प्रदेश में 510, छत्तीसगढ़ में 190, दिल्ली में 143, राजस्थान में 500, बिहार में 230 और झारखंड में 45 वैकेंसी है।

चयन प्रक्रिया

उम्‍मीदवारों का चयन दो ऑ‍नलाइन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्‍य परीक्षा) एवं लोकल लैंग्वेज के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स पास करने वालों को ही मेन परीक्षा में एंट्री मिलेगी। लोकल लैंग्वेज में अभ्‍यर्थी की पकड़ कितनी मजबूत है, इसका भी टेस्‍ट लिया जाएगा।

फीस

SC/ ST/ PWD/ XS उम्‍मीदवारों के लिए कोई शून्‍य देय नहीं होगा जबकि, जनरल/OBC/EWS उम्‍मीदवारों को 750 रुपए का शुल्क देना होगा। फीस का भुगतना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग से किया जा सकता है।

फाइनल सेलेक्शन और मेरिट

फाइनल सेलेक्शन मेरिट में प्रीलिम्स एग्जाम के नंबर नहीं जुड़ेंगे। मेरिट सिर्फ मेन्स एग्जाम के मार्क्स के आधार पर बनेगी। कुल वैकेंसी का 50 फीसदी (स्टेट कैटेगरी वाइज) वेट लिस्ट भी बनेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SBI