1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई

सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 06:56 pm IST

सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका निकला है दरअसल भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।

latest sarkari naukri 2020 apply here- India TV Hindi
latest sarkari naukri 2020 apply here Image Source : GOOGLE

SARKARI NAUKRI 2020: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका निकला है दरअसल भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एसोसिएट साइंटिस्ट ए और साइंटिफिक ए के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून से 31 जुलाई 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट isical.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां-

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 22 जून 2020
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2020 दोपहर 2 बजे तक

पदों का विवरण

  • एसोसिएट साइंटिस्ट ए - 17 पोस्ट
  • वैज्ञानिक सहायक ए - 19 पद

वेतन-

  • एसोसिएट साइंटिस्ट ए - रु. 44,900
  • वैज्ञानिक सहायक - रु. 35,400

आयु सीमा: (01.06.2020)

  • उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन