1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKRI 2020: 10वीं पास के लिए 1500 से ज्यादा पदों पर बंपर नौकरियां, आज है आवेदन का अतिंम दिन

SARKARI NAUKRI 2020: 10वीं पास के लिए 1500 से ज्यादा पदों पर बंपर नौकरियां, आज है आवेदन का अतिंम दिन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 04:27 pm IST

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।

SARKARI NAUKRI 2020- India TV Hindi
SARKARI NAUKRI 2020

JOBS 2020: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। दरअसल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। डीआरडीओ में कुल 1,817 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार इच्छुक और योग्य है उनके लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट टीयर -1 (स्क्रीनिंग) और टीयर- II (अंतिम मेरिट) के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 दिसंबर, 2019
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 जनवरी, 2020 (शाम 05:00 बजे तक)

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं

  2. नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

  3. दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

  4. आवेदन हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन