1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RRB JE CBT 2 Result 2019: आरआरबी जेई भर्ती सीबीटी-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

RRB JE CBT 2 Result 2019: आरआरबी जेई भर्ती सीबीटी-2 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2019 11:39 am IST,  Updated : Nov 02, 2019 11:39 am IST

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 1 नवंबर को आयोजित जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

rrb je cbt 2 2019 result, rrb cbt 2 result, rrb junior engineer cbt 2 result - India TV Hindi
RRB JE Result for CBT 2 Result Released | PTI Representational

RRB JE CBT 2 Result 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 1 नवंबर को आयोजित जूनियर इंजीनियर (JE) के पद पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए लगभग 25 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आरआरबी जेई भर्ती सीबीटी-2 का रिजल्ट अपने-अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आरआरबी ने जेई भर्ती सीबीटी-2 की फाइनल आंसर-की जारी की थी। 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने इससे पहले 26 सितंबर, 2019 को प्रारंभिक आंसर-की जारी की थी। आपको बता दें कि आरआरबी ने जेई भर्ती की 2nd स्टेज सीबीटी परीक्षा 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच एवं 19 सितंबर को आयोजित की थी। 

RRB JE CBT 2 Result 2019: यूं चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले https://rrbonlinereg.in पर जाएं
  • इसके बाद वहां Result for Document Verification for various posts of JE & DMS against CEN No. 03/2018 new_news के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक pdf फाइल खुलेगी। फाइल के खुलने पर अपना रोल नंबर चेक कर लें।

आपको बता दें कि इस बार 24,92,554 उम्मीदवारों ने आरआरबी जेई की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ो के मुताबिक, कुल मिलाकर 1,88,616 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची में अपना नाम देख सकते हैं। आरआरबी की नोटिस के मुताबिक, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची  बोर्ड की रीजनल वेबसाइटों पर प्रकाशित होगी। वेरिफिकेशन के बाद ही उम्मीदवारों को नौकरी पर रखा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन