1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. RSMSSB JE Recruitment 2020: जूनियर इंजिनियर पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, 2 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

RSMSSB JE Recruitment 2020: जूनियर इंजिनियर पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, 2 अप्रैल तक कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 11:48 am IST,  Updated : Mar 04, 2020 01:12 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है।

RSMSSB JE Recruitment 2020- India TV Hindi
RSMSSB JE Recruitment 2020

RSMSSB JE Recruitment 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है। दरअसल राजस्थान सबोर्डिनेट और मिनिस्ट्रियल सिलेक्शन आज से जूनियर इंजिनियर पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन शुरू करने जा रहा है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत 1098 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार इन पदों के लिए आखिरी आवेदन 2 अप्रैल 2020 तक कर सकते हैं। 

RSMSSB JE भर्ती 2020: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि: 4 मार्च, 2020
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल, 2020

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क:
सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी और गैर-क्रीमी लेयर आवेदकों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट  rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन