1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKRI 2020: सरकारी नौकरी के लिए यहां करें अप्लाई, 3000 से ज्यादा वैकेंसी

SARKARI NAUKRI 2020: सरकारी नौकरी के लिए यहां करें अप्लाई, 3000 से ज्यादा वैकेंसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 09:51 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदार मौका सामना आया है दरअसल कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) में ड्राइवर और ड्राइवर-कम-कंडक्टर के पदों पर नौकरियां निकाली है।

sarkari naukri- India TV Hindi
sarkari naukri

SARKARI NAUKRI 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शानदार मौका सामना आया है दरअसल कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) में ड्राइवर और ड्राइवर-कम-कंडक्टर के पदों पर नौकरियां निकाली है।इसके तहत   3745 पदों पर भर्ती होगी। इसमें ड्राइवर के लिए 1200 पद और ड्राइवर-कम-कंडक्टर के लिए 2545 पद रखे गए हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक है वे आधिकारिक वेबसाइट karnataka.gov.in पर जाकर 20 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 मार्च 2020 थी।

आयु सीमा:

भर्ती के लिए 24 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
चयन कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन, KSRTC मानदंडों या निर्णय द्वारा लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन