1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKRI 2020: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना किसी फीस करें अप्लाई

SARKARI NAUKRI 2020: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, बिना किसी फीस करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2020 12:58 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 12:58 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है।

sarkari naukri latest jobs 2020- India TV Hindi
sarkari naukri latest jobs 2020

SARKARI NAUKRI 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने 150 आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य व इच्छुक है वे आधिकारिक वेबसाइट  www.apprenticeship.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। उम्मीदवार 18 मार्च तक आखिरी आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। 
महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की अंतिम तिथि: 18 मार्च 2018

एलिजिबिलिटी
इन पदों के लिए अप्लाय कर रहे कैंडिडेट्स आईटीआई पास होगा चाहिए। 
पदों का वितरण- 150 पद
  • फिटर 16
  • टर्नर 04
  • इलेक्ट्रिकल 14
  • इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक 19
  • मशीनिस्ट 05
  • ड्राफ्ट्समैन(सिविल) 04
  • ड्राफ्ट्समैन( मैकेनिकल) 09
  • रेफ्रिजिरेशन 04
  • इलेक्ट्रोप्लेटर (पुरूष) 04
  • वेल्डर 02
  • सीओपीए 69
आयु सीमा 
उम्मीदवार उम्र 21 साल के अंदर होनी चाहिए। 

वेतनमान :

  • वेल्डर और कोपा के लिए – रू.. 7285/-प्रति माह
  • शेष सभी ट्रेड के लिए – रू. 8196 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया:  आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। परन्तु आवेदकों की संख्या अधिक होने पर लिखित परीक्षा ली जायेगी।

आवेदन शुल्क: अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को किसी भी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ऐसे करें आवेदनः उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन देखें। सभी नियम व जरूरी शर्तों को पढ़ने के बाद इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन के साथ दिए गए बायोडाटा फॉर्मेट को डाउनलोड कर लें। इसके बाद इस फॉर्मेट में अपनी सभी जानकारियां भरकर यहां दिए ई मेल पर इसे भेजना होगा। बायोडाटा फॉर्मेट को भरने के बाद एक बार दोबार जरूरी जांच लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन