1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri 2019: इन विभागोंं में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, यहां करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2019: इन विभागोंं में निकली बंपर सरकारी नौकरियां, यहां करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2019 02:28 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 04:48 pm IST

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर खास आपके लिए ही है।

sarkari naukari- India TV Hindi
sarkari naukari

Sarkari Naukri 2019: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर खास आपके लिए ही है। इस खबर में मिलेंगी सरकारी नौकरियों से जुड़ी जानकारी। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन दे रहे हैं तो यहां आपको मिलेगी इससे जुड़ी हर नई अपडेट। आइए एक नजर डालते हैं पुलिस भर्ती, रेलवे भर्ती, बैंक नौकरी, शिक्षक भर्ती से संबंधित हर जानकारी।

ओडिशा लोक सेवा आयोग में 65 ग्रुप बी असिस्‍टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों के लिये आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप ग्रेजुएट हैं तो आपके लिये कुल 290 पदों पर जगह खाली है। इन पद पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अगस्‍त है। आपको इसकी अधिक जानकारी इसके आफिशियल साइट पर मिल जाएगी। 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय- दिल्‍ली में जेएनयू में एसोसिएट प्रोफेसर के पोस्‍ट पर 157 पदों के लिये आवेदन मांगे हैं। वे उम्‍मीदवार जिन्‍होंने पीएचडी की है वे इन पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्‍ट डेट 19 तक की है। 

डॉ. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल (RML) एंव पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMIR) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यहां पर कुल 800 से ज्यादा पोस्‍ट पर भर्ती होनी है। इस पद के लिये आप ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जिसकी अंतिम तिथि 21 अगस्त 2019 है। 

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के 179 पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए संबंधित ट्रेड से पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। 6 सितंबर तक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nift.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। कुल 100 पदों पर डायरेक्ट भर्ती की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हुई आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2019 है। 

Meghalaya PSC Recruitment 2019 के तहत मेघालय पब्लिक सर्विस कमीशन में सहायक इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर के 302 पदों पर भर्ती हो रही है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार पांच स‍ितंबर से पहले इन पदों पर अपना आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्‍मीदवारों को शिलान्ग में पोस्टिंग दी जाएगी। सहायक इंजीनियर के पदों पर बीटेक और बीई डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं, वहीं जूनियर इंजीनियर के लिए डिप्‍लोमा धारक आवेदन के योग्‍य हैं। चयन मेघालय पब्लिक सर्विस कमीशन, Meghalaya PSC मानदंडों या निर्णय द्वारा लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर होगा।

जम्मू कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में जूनियर इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 18 से 40 साल के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 20 अगस्त है। 

Indian Coast Guard Recruitment 2019 के तहत भारतीय तट रक्षक में यांत्रिक डिप्लोमा एंट्री 01/2020 बैच के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 17 अगस्त, 2019 तक इन पदों के ल‍िए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiancoastguard.gov पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन