1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SBI Junior Associates Exam 2019: स्टेट बैंक ने इस केंद्र के लिए रिशेड्यूल की परीक्षा, जल्द होगी नई तिथि और केंद्र की घोषणा

SBI Junior Associates Exam 2019: स्टेट बैंक ने इस केंद्र के लिए रिशेड्यूल की परीक्षा, जल्द होगी नई तिथि और केंद्र की घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 02:49 pm IST

SBI Junior Associates Exam 2019: एसबीआई की जूनियर एसोसिएट्स परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खास खबर है। 23 जून को होने वाली परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। इसकी सूचना एसबीआई ने अपनी वेबसाइट और ट्विटर के माध्यम से दी है।

sbi junior associate 2019- India TV Hindi
sbi junior associate 2019

SBI Junior Associates Exam 2019: एसबीआई की जूनियर एसोसिएट्स परीक्षा के अभ्‍यर्थियों के लिए खास खबर है। 23 जून को होने वाली परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। इसकी सूचना एसबीआई ने अपनी वेबसाइट और ट्विटर के माध्‍यम से दी है। 

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने वर्ष 2019 में जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री)/क्लर्क पदों के लिए भर्तियां निकाली थी जिसकी परिक्षा 23 जून को होने वाली थी। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की तिथि में कुछ कारणो के चलते फेर बदल किया है। इसकी सूचना sbi ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट और अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। 

sbi ने बताया भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए परीक्षा, आईओएन डिजिटल जोन, IDZ तेहरा, कुणाल प्रोफेशनल एजुकेशनल अकादमी, एनएच-3, आगरा- ग्वालियर रोड, तेहरा, आगरा में 23 जून को आयोजित की जानी थी। लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण इसे स्‍थगित कर दिया गया है। उस केंद्र के उम्मीदवारों को परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम शीघ्र ही सूचित किया जाएगा। केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय व्यक्तिगत रूप से उस केंद्र के सभी उम्मीदवारों को सूचना दे दी जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन