1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SSC CGL 2020: एसएससी ने 10 हजार से ज्यादों पदों पर निकाली बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

SSC CGL 2020: एसएससी ने 10 हजार से ज्यादों पदों पर निकाली बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 22, 2020 08:42 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 08:42 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission,SSC) ने बंपर पदों पर वैकेंसी निकाली है। जी हां आयोग ने नौकरी से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

ssc cgl 2020- India TV Hindi
ssc cgl 2020

SSC CGL 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका निकला है दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission,SSC) ने बंपर पदों पर वैकेंसी निकाली है। जी हां आयोग ने नौकरी से संबंधित एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत कुल 10,132 पदों पर भर्तियां होंगी। जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक है वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 4,135 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इसके अलावा एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1353 पद, एसटी के लिए 725 पद और ओबीसी के लिए 2,420 पद निकाले गए हैं।

बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तर 2019 की भर्ती प्रक्रिया (CGL 2019 Recruitment process) जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 22 अक्टूबर 2019 को ही निकाला गया था. उस दौरान एसएससी की ओर से कुल पदों की जानकारी नहीं दी गई थी। अब तक इसके पहले चरण की परीक्षा भी ली जा चुकी है। वैसे अब ऐसा भी माना जा रहा है कि पदों की संख्या और बढ़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

SSC