1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां करें आवेदन

SARKARI NAUKARI: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, यहां करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2019 12:08 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 12:23 pm IST

कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है।

SSC SI ASI Notification 2019 Released- India TV Hindi
SSC SI ASI Notification 2019 Released

SSC SI ASI: कर्मचारी चयन आयोग, SSC ने सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। एसससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुतबिक इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर 2019 तक चलेगी। योग्या और इच्छुक उम्मीदवार जारी किए नोटिफिकेशन को ऑफिशियल वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में एएसआई और एसआई पदों पर एसएससी ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे, अब www.ssc.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। एसएससी एसआई और एसआई पदों पर आवेदन करने की ऑखिरी तारीख 16 अक्टबूर है। आखिरी तारीख के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

How to Apply for SSC SI ASI 2019: एसएससी एसआई एएसआई 2019 परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ही ‘New Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को भरें और Save पर क्लिक करें।
  4. एग्जाम रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिवेट होनने के बाद Apply पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर विभन्न एग्जाम के अलग-अलग लिंक दिए गए होंगे।
  6. उम्मीदवार संबंधित लिंक करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरें।
  7. आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवार उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Vacancies to be filled under SSC SI ASI 2019: किन विभागों में होगी भर्ती

एसएससी एसआई एएसआई परीक्षी 2019 के जरिए केंद्र सरकार के विभन्न विभागों में सफल उम्मीदवारों की नियुक्ती की जाएगी।

  • सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) महिला/पुरुष- दिल्ली पुलिस
  • सब इंस्पेक्टर (जीडी)- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF)
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव)- सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF)

वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह परीक्षा 11 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले 14 सितंबर को इस परीक्षा के संबंध में एसएससी की वेबसाइट पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया था। सब इंस्पेक्टर व असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली यह परीक्षा ऑलाइन मोड में कराई जाएगी।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन