1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. VIDEO: बिल बनाने के लिए मर चुकी महिला का इलाज करता रहा अस्पताल

VIDEO: बिल बनाने के लिए मर चुकी महिला का इलाज करता रहा अस्पताल

बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पटना का एक निजी नर्सिंग होम दम तोड़ चुकी महिला का 48 घंटे तक फर्जी इलाज करता रहा। परिजनों का आरोप है कि महिला की लाश को आईसीयू में रखकर बिल बढ़ाया जाता रहा।

Patna
patna
Written By: India TV News Desk
Published on: Aug 17, 2016 12:52 pm IST,  Updated on: Aug 17, 2016 12:54 pm IST

बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पटना का एक निजी नर्सिंग होम दम तोड़ चुकी महिला का 48 घंटे तक फर्जी इलाज करता रहा। परिजनों का आरोप है कि महिला की लाश को आईसीयू में रखकर बिल बढ़ाया जाता रहा। नर्सिंग होम ने उन्हें सच नहीं बताया। अस्पताल के इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब खुद मृत महिला की भतीजी आईसीयू में घुस गई और अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। मृत महिला की भतीजी का आरोप है कि वहां पल्स रेट से लेकर ब्लड प्रेशर तक शून्य था लेकिन अस्पताल के कर्मचारी इलाज का बहाना कर रहे थे। लड़की ने जब शिकायत करते हुए इसका वीडियो बनाना शुरू किया तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

ये देखें-

Advertisement