1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. बालाजी मंदिर के संचालक TTD के डिप्टी EO के घर पड़ी रेड, 5 करोड़ की संपत्ति बरामद; देखें क्या-क्या मिला?

बालाजी मंदिर के संचालक TTD के डिप्टी EO के घर पड़ी रेड, 5 करोड़ की संपत्ति बरामद; देखें क्या-क्या मिला?

तिरुपति बालाजी मंदिर का संचालन करने वाले TTD के डिप्टी EO मेंदु लोकनाथम के घर पर ACB ने छापेमारी की। तलाशी में करोड़ों की संपत्ति, 2 किलो सोना, 6.5 किलो चांदी और 12.5 लाख रुपये नकद मिले।

Reported By: T Raghavan, Written By: Malaika Imam
Published : Sep 03, 2026 09:05 am IST,  Updated : Sep 03, 2026 09:06 am IST
तिरुपति बालाजी मंदिर का संचालन करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (TTD) के डेप्युटी EO के घर छापेमारी में 5 करोड़ की संपत्ति मिली है। एंटी-करप्शन ब्यूरो ने ट्रस्ट के अधिकारी मेंदु लोकनाथम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। ये अधिकारी मुख्य मंदिर के डेप्युटी EO के पद पर कार्यरत हैं।
1/8 Image Source : Reporter Input
तिरुपति बालाजी मंदिर का संचालन करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (TTD) के डेप्युटी EO के घर छापेमारी में 5 करोड़ की संपत्ति मिली है। एंटी-करप्शन ब्यूरो ने ट्रस्ट के अधिकारी मेंदु लोकनाथम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। ये अधिकारी मुख्य मंदिर के डेप्युटी EO के पद पर कार्यरत हैं।
ACB से बुधवार देर रात जारी की गई एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, लड्डू मिलावट मामले में सीबीआई (CBI) ने जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही, सीबीआई ने टीटीडी के कुछ कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति से संबंधित जानकारी एसीबी, आंध्र प्रदेश के साथ साझा की। इसी जानकारी के आधार पर कुछ समय पहले तत्कालीन टीटीडी अध्यक्ष वाई.वी. सुब्बा रेड्डी के व्यक्तिगत सहायक (PA) के. चिन्न अप्पन्ना के खिलाफ अपराध संख्या 07/RCA-VSP/2026, दिनांक 22.04.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
2/8 Image Source : Reporter Input

आगे की पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद, मेंदु लोकनाथम, डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Dy.E.O), टीटीडी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(b) के तहत अपराध संख्या 06/RCA-TCT/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
3/8 Image Source : Reporter Input
आगे की पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के बाद, मेंदु लोकनाथम, डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Dy.E.O), टीटीडी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13(2) सहपठित 13(1)(b) के तहत अपराध संख्या 06/RCA-TCT/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जांच के हिस्से के रूप में, बुधवार तड़के तिरुपति में आरोपी अधिकारी (AO) और उनके रिश्तेदारों के घर सहित 04 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान संपत्ति के दस्तावेजों सहित कई अहम सुबूत जब्त किए गए।
4/8 Image Source : Reporter Input
जांच के हिस्से के रूप में, बुधवार तड़के तिरुपति में आरोपी अधिकारी (AO) और उनके रिश्तेदारों के घर सहित 04 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान संपत्ति के दस्तावेजों सहित कई अहम सुबूत जब्त किए गए।
आरोपी अधिकारी के घर से मिले दस्तावेजों के मुताबिक, आरोपी अधिकारी ने पी.के. लेआउट, तिरुपति में एक मकान खरीदा और उसे अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड कराया। आरोपी अधिकारी ने तिरुपति शहर के गोल्लावानिगुंटा आवासीय क्षेत्र में इमारत के साथ 02 हाउस प्लॉट खरीदे और उन्हें अपनी पत्नी के नाम पर पंजीकृत कराया। आरोपी अधिकारी ने पडीरेडू अरण्यम गांव, वाडमालापेट मंडल, तिरुपति जिले में एक हाउस प्लॉट खरीदा।
5/8 Image Source : Reporter Input

आरोपी अधिकारी ने तिरुपति अर्बन के श्रीनिवासा नगर आवासीय क्षेत्र में एक हाउस प्लॉट खरीदा और उसे अपने बेटे के नाम पर पंजीकृत कराया। आरोपी अधिकारी और उनके बेटे के नाम पर 04 फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) भी मिली हैं।
6/8 Image Source : Reporter Input
आरोपी अधिकारी ने तिरुपति अर्बन के श्रीनिवासा नगर आवासीय क्षेत्र में एक हाउस प्लॉट खरीदा और उसे अपने बेटे के नाम पर पंजीकृत कराया। आरोपी अधिकारी और उनके बेटे के नाम पर 04 फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) भी मिली हैं।
आरोपी अधिकारी के साले के घरों में की गई तलाशी में पाया गया कि आरोपी अधिकारी की पत्नी और अन्य लोगों के संयुक्त नाम पर ₹31.98 लाख मूल्य का एक संपत्ति दस्तावेज है। इनके अलावा 2.0 किलोग्राम सोना, ₹12.5 लाख नकद और 6.5 किलोग्राम चांदी भी बरामद हुई है।
7/8 Image Source : Reporter Input
आरोपी अधिकारी के साले के घरों में की गई तलाशी में पाया गया कि आरोपी अधिकारी की पत्नी और अन्य लोगों के संयुक्त नाम पर ₹31.98 लाख मूल्य का एक संपत्ति दस्तावेज है। इनके अलावा 2.0 किलोग्राम सोना, ₹12.5 लाख नकद और 6.5 किलोग्राम चांदी भी बरामद हुई है।
इन संपत्तियों का कुल मूल्य तकरीबन 5 करोड़ है, आगे की तलाशी जारी है। आरोपी अधिकारी लोकनाथम लंबे समय से TTD से जुड़े हैं, वे 01.02.1989 को अनुकंपा के आधार पर जूनियर असिस्टेंट के रूप में टीटीडी में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें सीनियर असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट ईओ के रूप में पदोन्नत किया गया और वर्तमान में वे टीटीडी, तिरुमला में डिप्टी ईओ के रूप में कार्यरत हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
8/8 Image Source : Reporter Input

Advertisement