1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. जब पाकिस्तानी न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने भैंस से पूछा सवाल…..

जब पाकिस्तानी न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने भैंस से पूछा सवाल…..

पाकिस्तान के प्रसिद्ध न्यूज चैनल Geo TV के रिपोर्टर अमीन हफीज ने भैंसो से सवाल किया और लोगों को यह बताते नजर आए कि आखिर भैंस ने जवाब क्या दिया है।

pak reporter
pak reporter
Written By: India TV News Desk
Published on: Jul 30, 2016 12:47 pm IST,  Updated on: Jul 30, 2016 12:48 pm IST

पड़ोसी मुल्क के एक रिपोर्टर का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रखा है। पाकिस्तान का यह रिपोर्टर इंसान नहीं, भैंस का इंटरव्यू कर रहा है। पाकिस्तान के प्रसिद्ध न्यूज चैनल Geo TV के रिपोर्टर अमीन हफीज ने भैंसो से सवाल किया और लोगों को यह बताते नजर आए कि आखिर भैंस ने जवाब क्या दिया है। दरअसल पाकिस्तान के लाहौर में सरकार ने कई ओवर ब्रिज का निर्माण कराया था। मगर इंसानों से ज्यादा इन पुलों का इस्तेमाल जानवर कर रहे हैं।

रिपोटर अमीन हफीज इस संबंध में भैसों का ही इंटरव्यू ले बैठे। वह एक भैंस के आगे माइक ले जाते हैं और सवाल करते हैं, “आप अभी पुल उतरकर आई हो, ये काम आसान लगा है या मुश्किल?” रिपोटर का माइक देख भैंस सिर हिलाती है, तो इसपर रिपोटर साहब ने बताया, “ये गाय शायद यह कहने की कोशिश कर रही है कि किसी भी जानवर के लिए सीढ़ियां चढ़ना या उतरना आसान नहीं बेहद मुश्किल काम है।”

Must Watch

Advertisement