टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय
टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में कई नए गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, जिसमें उन्होंने अपनी-अपनी टीम के लिए मैच विनर की भूमिका को अदा किया है। ऐसे में हम आपको साल 2026 में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Sep 03, 2026 11:44 am IST, Updated : Sep 03, 2026 01:11 pm IST
1/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में अब तक एक से एक शानदार मुकाबले भी देखने को मिले हैं, जिसमें नए खिलाड़ियों ने भी डेब्यू करने के बाद मौके के शानदार तरीके से फायदा उठाने के साथ अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। वहीं हम आपको साल 2026 में अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है।
2/6Image Source : AP
पाकिस्तानी टीम की टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में हालत काफी खराब देखने को मिली है, लेकिन उनके तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास अपने प्रदर्शन के दम पर सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उन्होंने अब तक इस साल साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद अब्बास ने इस साल अब तक 5 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 9 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 18.96 के औसत से 28 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह तीन बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने में भी कामयाब रहे हैं।
3/6Image Source : AP
इंग्लैंड की टीम का भी साल 2026 में टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, लेकिन उनके तेज गेंदबाज जोश टंग अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। टंग ने 6 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25.92 के औसत से 27 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें वह सिर्फ एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।
4/6Image Source : AP
न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने भी साल 2026 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया है जिसके दम पर उनकी टीम को शानदार जीत भी मुकाबलों में मिली है, स्मिथ इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। स्मिथ ने चार टेस्ट मैचों की 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.20 के औसत से 24 विकेट हासिल किए हैं। इसमें वह 2 पारियों में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा करने में भी कामयाब रहे।
5/6Image Source : AP
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन जो चोटिल होने की वजह से लंबे समय के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने में कामयाब हुए हैं, उनका गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें रॉबिन्सन ने इस साल विकेट लेने के मामले में अभी चौथे नंबर पर बने हुए हैं। रॉबिन्सन ने तीन टेस्ट की 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8.34 के औसत से 23 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 2 बार पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है।
6/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अब तक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने हासिल किए हैं और वह इस लिस्ट में अभी 5वें नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 मुकाबलों में खेलते हुए 6 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें 17.34 के औसत से 23 विकेट हासिल किए हैं। इसमें दो बार सुथार पारी में 5 विकेट हॉल भी कर चुके हैं।