1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. चोरी का ये वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट पोट...

चोरी का ये वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट पोट...

इन चोरों की हरकत देख आप भी हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे। ये जिस दुकान में डाका डालने गए थे उसी दुकान में कैद हो गए।

robbery
robbery
Written By: India TV News Desk
Published on: Aug 26, 2016 01:01 pm IST,  Updated on: Aug 26, 2016 01:01 pm IST

इन चोरों की हरकत देख आप भी हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे। ये जिस दुकान में डाका डालने गए थे उसी दुकान में कैद हो गए। दरअसल दो चोर चोरी करने के इरादे से एक फोन की दुकान में घुस जाते हैं। दुकान का मालिक तो बाहर निकल आता है लेकिन ये दोनों चोर उसी दुकान में बंद हो जाते हैं। अब इस दुकानदार को चालाक कहें या इन चोरों को मंदबुद्धि कि दुकान के मालिक ने अपनी दुकान लुटने से बचा ली और लोगों को हंसने का बहाना दे दिया।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक जब चोरों ने इस दुकानदार के सामने पिस्तौल तान दी तो उसने बड़ी आसानी से चोरों से बोला कि जो भी चाहिए ले जाइए और इतने में इस दुकानदार को बाहर जाने का मौका मिल गया और वो पिछले दरवाजे से बाहर निकल गया। इसके साथ ही इसने बाहर से भी दुकान का दरवाजा बंद कर दिया।

ये भी पढ़े-

Advertisement