1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. खबर ट्यूब
  4. Viral Video: एक्सीडेंट के बाद महिला के शरीर से ऐसे बाहर आई आत्मा

Viral Video: एक्सीडेंट के बाद महिला के शरीर से ऐसे बाहर आई आत्मा

मरते ही महिला की आत्मा बाहर निकली। हैरतअंगेज़ करने वाला यह वीडियो, थाईलैंड के फिबन सॉंग्रम शिविर के बाहर का है जिसमें बाइक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

Thailand Ghost
Thailand Ghost
Written By: India TV News Desk
Published on: Oct 06, 2016 09:37 am IST,  Updated on: Oct 06, 2016 09:37 am IST

मरते ही महिला की आत्मा बाहर निकली। हैरतअंगेज़ करने वाला यह वीडियो, थाईलैंड के फिबन सॉंग्रम शिविर के बाहर का है जिसमें बाइक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार महिला एक खंभे से टकरा कर ज़मीन पर गिर गई और उसके बाद वो वाकया हुआ जो शायद कभी किसी ने नहीं देखा। ये वाकया रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसका वीडियो सामने आने के बाद से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

टक्कर इतनी जोरदारा होती है कि बाइक पर बैठे दोनों शख्स हवा में उड़ जाते हैं। वह महिला वहां एक खंबे से टकरा जाती है। ज़मीन पर गिरते ही चोट की वजह से महिला की मौत हो गई। इसके बाद उसके शरीर के पास से काले रंग की एक आकृति निकलती दिखती है। इस आकृति को ही आत्मा बताया जा रहा है।

महिला के गिरने के बाद गाड़ी वाला भी वहीं रुक जाता है। उसके साथ ही वहां काफी सारे लोग भी वहां जमा हो जाते हैं। यह वीडियो कहां शूट हुआ है। या फिर एक्सीडेंट में मोटरसाइकिल से गिरे दूसरे शख्स का क्या हाल है यह फिलहाल साफ नहीं है।

अंग्रेजी वेबसाइट द सन के मुताबिक इस वीडियो को अबतक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि, इस वीडियो को झूठा बताने वालों की भी कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो फर्जी है और फोटोशॉप की मदद से उसमें एडिटिंग की गई है।

Advertisement