1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. आप करें ऐसी हरकतें, तो समझो आपको हो गया है प्यार

आप करें ऐसी हरकतें, तो समझो आपको हो गया है प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2017 01:50 pm IST,  Updated : May 18, 2017 01:52 pm IST

अगर इस बात का अहसास हो कि प्‍यार किस 'बला' का नाम है तो शायद आपका काम आसान हो जाए। आइए हम अपनी खबर में बताते हैं कुछ इशारे जो आपको बताते हैं कि आपको प्यार हो गया है।

love- India TV Hindi
love

नई दिल्ली: प्यार एक ऐसी चीज है। कि कब किस्से कैसे हो जाएं कुछ नहीं कह सकते है।  “इश्क़ पर ज़ोर नहीं है यो वो आतिश ग़ालिब,जो लगाए न लगे और बुझाए न बने”। ग़ालिब ने कहा प्‍यार क्‍या होता है, ये प्‍यार कैसे होता है। ये प्‍यार आखिर चीज क्‍या है। क्‍या मैं प्‍यार में हूं या फिर यूं ही वो मेरे दिल को भाने लगे हैं। कहीं यह महज आकर्षण तो नहीं। हम यूं ही साथ हैं या डेटिंग कर रहे हैं। दिल में इस तरह के सवाल उठते हैं तो भ्रम होना लाजमी है। (ऐसे पुरुषों को जल्द ही दिल दे बैठती हैं महिलाएं)

लेकिन आपको अगर इस बात का अहसास हो कि प्‍यार किस 'बला' का नाम है तो शायद आपका काम आसान हो जाए। आइए हम अपनी खबर में बताते हैं कुछ इशारे जो आपको बताते हैं कि आपको प्यार हो गया है।

जिन्दगी में सबको कभी न कभी प्यार जरुर हुआ होगा और अगर नहीं हुआ है तो कभी भी हो सकता है। प्यार एक ऐसा एहसास है जिससे कोई भी आदमी अनछुआ नहीं रह सकता।

अगर आपको किसी से प्यार हो गया है तो आप बेवजह ही खुश रहने लगेंगे, दुनिया आपको जन्नत जैसी लगेगी और आप बिना किसी बात पर मुस्कुराते फिरेंगे। प्यार में होने के और भी बहुत लक्षण हैं। आइए हम आपको प्यार में पडने के कुछ लक्षण बताते हैं।

 
हमेशा उसी के बारे में सोचना:
अगर आपको प्यार हुआ है तो आप हर वक्त उसके बारे में ही सोचते रहेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी जगह पर हैं और क्या कर रहें हैं। उसके ख्याल हमेशा आपके दिमाग में रहेंगे। आप दिन-रात उसी के बारे में सोचने पर मजबूर रहेगें। शुरुआत में आप इसे महज एक झुकाव समझें लेकिन आप लाख कोशिशों के बावजूद भी उसकी यादों से पीछा नहीं छुड़ा पा रहें हैं तो आप किसी के प्यार की गिरफ्त में हैं।   (भूलकर भी न करें इस तरह की लड़कियों से डेट)

अगली स्लाइड में पढ़े और हरकतों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल