1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. आप करें ऐसी हरकतें, तो समझो आपको हो गया है प्यार

आप करें ऐसी हरकतें, तो समझो आपको हो गया है प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2017 01:50 pm IST,  Updated : May 18, 2017 01:52 pm IST

अगर इस बात का अहसास हो कि प्‍यार किस 'बला' का नाम है तो शायद आपका काम आसान हो जाए। आइए हम अपनी खबर में बताते हैं कुछ इशारे जो आपको बताते हैं कि आपको प्यार हो गया है।

love
love

बार-बार मिलने की इच्छा हो: प्यार होने के बाद उस इंसान से एक बार मिलने के बाद भी आपका मन दुबारा मिलने का करे या फिर बिना किसी वजह आप उससे बात करने की कोशिश करें तो प्यार होने का पूरा मौका है। प्यार में पडे़ लोगों को केवल उसी के साथ समय गुजारना अच्छा लगता है, जिसे वो प्यार करते हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं है क्योंकि जिससे प्यार हो जाता है, उसके बारे में और जानने का मन करता है, इसलिये अगर आप भी हर वीकेंड उससे मिलने का प्लान बनाते हैं, तो आप प्यार में हैं।

खुद को बदलना: प्यार में पडे लोग अपने आप को बदलने की कोशिश करते हैं। आपका ध्यान आपके शरीर पर जाएगा। आप हमेशा स्मार्ट लगने की कोशिश करेंगे। आप न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बदल जाएंगे। आप यही सोचेंगे की उसे इंप्रेस करने के लिये कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, केवल एक अच्छें इंसान ही बने रहिये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल