1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. डेटिंग
  4. वैलेंटाइन-डे स्पेशल: इन टिप्स को अपनाकर करें अपनी गर्लफ्रेंड को खुश

वैलेंटाइन-डे स्पेशल: इन टिप्स को अपनाकर करें अपनी गर्लफ्रेंड को खुश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2017 12:08 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 12:08 pm IST

अगर आपकी भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए वैलेंटाइन में कुछ स्पेशल गिफ्ट देना चाहते है, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या दें, तो हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे टिप्स के बारें में बता रहे है। जिसको अपनाकर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश कर सकते है। जानिए...

velentine
velentine
  • आप चाहें तो अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए कोई नाटक या ओपेरा दिखाने ले जा सकते हैं। रोमांटिक कैंडिल लाइट डिनर पर या कोई खूबसूरत जगह घूमाने भी ले जा सकते हैं। लांग ड्राइव पर भी आप दोनों जा सकते हैं।
  • ऐसा कोई ड्रेस या उपहार न खरीदें जिससे आपकी साथी असहज महसूस करें। अगर वह आपकी खुशी के लिए आपका उपहार स्वीकार कर भी लेती है तो उसे जबरदस्ती पहनने के लिए नहीं कहें। उनकी भवनाओं का भी ख्याल रखें।
  • लड़कियों को चॉकलेट और केक बेहद पसंद होता है, उन्हें खरीद कर चॉकलेट या केक खिलाने के बजाय खुद से बना कर खिलाएं। यह उनके लिए बेहतरीन सरप्राइज होगा, और आपका यह प्यार आपकी साथी कभी नहीं भूल पाएंगी।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Dating से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल