1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मैगजीन कवर पर दिखा ऐश्वर्या राय बच्चन का रेड हॉट अवतार, हर एक तस्वीर से नजर हटाना मुश्किल

मैगजीन कवर पर दिखा ऐश्वर्या राय बच्चन का रेड हॉट अवतार, हर एक तस्वीर से नजर हटाना मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 30, 2019 11:37 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 11:43 pm IST

हाल में ही ऐश्वर्या ने एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Aishwarya Rai - India TV Hindi
Aishwarya Rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या फिल्मों से चाहे जितनी दूर हो लेकिन अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हाल में ही ऐश्वर्या ने एक मैगजीन कवर के लिए फोटोशूट कराया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर डूओ फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने अपनी मैगजीन द पीकॉक का पहला प्रिंट इश्यू रिलीज किया है। जिसमें ऐश्वर्या राय काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

वह एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट्स में ग्लैमरस नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या एक रेड कलर के तीन लेयर्स और फेदर डिटेलिंग गाउन में नजर आ रही हैं। जिसमें लॉंग टेल भी है। इस लुक के साथ ऐश ने स्टोन नेकलेस के साथ ब्रेसलेट पहना हुआ था। इस लुक के साथ ऐश ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ था। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

The Zoya Factor के प्रमोशन के दौरान दिखा सोनम कपूर का दिलकश अंदाज, लेकिन इस कारण हो गई ट्रोल

वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने क्रीम कलर का खूबसूरत आउटफिट्स पहना हुआ है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

एक और तस्वीर में ऐश्वर्या पीच कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ ऐश ने बोल्ड मेकअप किया है।

अन्य तस्वीरों में भी ऐश्वर्या काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों में तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

'कसौटी जिंदगी की 2' की अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने बिखेरा बोल्डनेस का जलवा, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल