1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. The Zoya Factor के प्रमोशन के दौरान दिखा सोनम कपूर का दिलकश अंदाज, लेकिन इस कारण हो गई ट्रोल

The Zoya Factor के प्रमोशन के दौरान दिखा सोनम कपूर का दिलकश अंदाज, लेकिन इस कारण हो गई ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2019 09:45 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 09:45 pm IST

द जोदा फैक्टर के दौरान सोनम कपूर का दिखा दिलकश अंदाज, लेकिन इस कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : YOGEN SHAH

सोनम कपूर (Sonam Kpaoor) की मच अवेटेड फिल्म द जोया फैक्टर(The Zoya Factor) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसका ट्रेलर काफी जबरदस्त है। इसके साथ ही सोनम कपूर अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। अपने फैशन सेंस से हर किसी के दिलों में राज़ करने वाली सोनम एक बार अपने लुक से इंप्रेस कर लिया है। लेकिन उनके लुक में थोड़ी कमी के कारण ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने में पीछे नहीं हट रहे हैं।

दरअसल सोनम कपूर अपनी फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन के दौरान रेड कलर की हाईनेक टीशर्ट के साथ व्हाइट कलर का शार्ट ओवरकट के साथ स्कर्ट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ सोनम ने रेड कलर के लैदर बूट को चुना।

Sonam kapoor
Sonam kapoor

इस लुक के साथ सोनम कपूर ने मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल बनाई हुई थी। इस लुक में सोनम काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन कई लोगों को उनका यह लुक पसंद नहीं आया।

Sonam kapoor
Sonam kapoor

एक यूजर ने लिखा मुंबई में मौसम के दौरान इस तरह का नेक वाला टॉप बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। इसके साथ ही लैदर बूट भी मौसम के हिसाब से सही नहीं है।

Sonam kapoor
Sonam kapoor

वहीं एक यूजर ने लिखा यह हमेशा ड्रेस कुछ ज्यादा ही कैरी कर लेती हैं। कभी सिंपल भी नजर आ जाया करें।     

एक यूजर ने लिखा कि क्या पहन रखा है। वहीं एक ने लिखा कि कुछ ज्यादा ही ठंड लग रही है।

Sonam kapoor
Sonam kapoor

ट्रोल होने के बावजूद फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। उनके इस लुक की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

Sonam kapoor
Sonam kapoor

शानदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प है। इसे 20 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा फॉक्स स्टार स्टूडियो ने संभाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल