1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Mission Mangal: जब एक ही स्टेज पर 5 एक्ट्रेस ने साड़ी में दिखाए हटकर लुक, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

Mission Mangal: जब एक ही स्टेज पर 5 एक्ट्रेस ने साड़ी में दिखाए हटकर लुक, तस्वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 19, 2019 01:12 pm IST,  Updated : Jul 19, 2019 01:12 pm IST

अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर बीते गुरुवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉंच के समय पांचों एक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आईं। देखें तस्वीरें

mission mangal actress look- India TV Hindi
mission mangal actress look Image Source : YOGEN SHAH

Mission Mangal Actress Saree Look: जहां इन दिनों ट्विटर पर भी #SareeTwitter नाम से हैशटैग चल रहा है। जिसमें आम महिलाओं के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां और पॉलिटिशयन साड़ी लुक में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी बीच कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेमन, विद्या बालन और कीर्ति कुल्हारी साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

दरअसल अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर बीते गुरुवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉंच के समय पांचों एक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आईं।

हर एक एक्ट्रेस ने एक दम हटकर साड़ी पहनी थी। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।

ये भी पढ़ें- लंदन में एक से बढ़ एक साड़ी लुक में नजर आईं नीना गुप्ता, यूजर्स ने कहा- पटाखा

Sonakshi sinha
Image Source : YOGEN SHAHSonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा हर लुक में बिंदास नजर आती है। फैट से फिट हुई सोनाक्षी वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई थी। सोनाक्षी के लुक की बात करें तो वह बेबी पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आईं। जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर था। इस साड़ी के साथ सोनाक्षी ने स्पेगेटी स्टाइल ब्लाउज पहना। वह मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी के साथ लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग्स पहना था। इस लुक में सोनाक्षी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा Ekaya Banaras के कलेक्शन की साड़ी पहने हुए नजर आईं।

tapsee pannu
tapsee pannu

तापसी पन्नू
तापसी अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह भी ट्रेलर लॉंच में एक दम हटकर लुक में नजर आईं। उन्होंने भी साड़ी कैरी की हुई थी। जो कि फ्यूजन साड़ूी थी। जी हां तापसी ने व्हाइट कलर की पैंटसूट साड़ी पहनी हुई थी। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ पौनीटेल और चोकर पहना हुआ था। तापसी पन्नू की यह फ्यूजन साड़ी Starch the label से है।

ये भी पढ़ें- #SareeTwitter: प्रियंका गांधी के बाद बॉलीवुड और पॉलिटिक्स पर भी चढ़ा साड़ी का खुमार

vidya balan
vidya balan

विद्या बालन
विद्या बालन ट्रेलर लॉंच के समय ब्लैक कलर की साड़ी में नजर आईं। जिसमें गोल्डन कलर के एंब्राइड्री की गई थी। इसके ऊपर उन्होंने फुल स्लीव्स कोटी पहनी हुई थी। जो कि उनकी साड़ी से मैच खा रही थी इस लुक के साथ विद्या ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी बूटे वाली ईयररिंग्स पहनी हुई थी। विद्या बालन से भी Raw Mango कलेक्शन की साड़ी पहने हुए नजर आईं।

Kirti kulkarni
Kirti kulkarni

कीर्ति कुल्हारी
ट्रेलर लॉंच के समय कीर्ति बहुत ही सिंपल साड़ी लुक में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन साड़ी के साथ डीप नैक पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ हेयर स्टाइल में बन और गले में पतला सा चोकर पहना हुआ था। कीर्ति कुलकर्णी Raw Mango के कलेक्शन की गोल्डन साड़ी पहने हुए थी।

nitya menon
nitya menon

निथ्या मेनन
निथ्या मेनन इस फिल्म से बॉलीवुड़ में डेब्यू करने वाली हैं। वह मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस में एक मानी जाती हैं। निथ्या के लुक की बात करें तो फ्लोरल प्रिंट की ब्लैक कलर की साड़ी पहनी। जिसका बॉर्डर में गोल्डन कलर का था। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और ग्लोसी लिपस्टिक के साथ सिल्वर ज्वैलरी जुनी। जिसमें उन्होंने चोकर और हैवी झुमके पहने। नित्या इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। निथ्या मेनन ने भी Raw Mango कलेक्शन की साड़ी पहने हुए नजर आईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल