1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आलिया भट्ट ब्राइडल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

आलिया भट्ट ब्राइडल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 31, 2019 09:48 pm IST,  Updated : Nov 22, 2019 07:57 pm IST

इन दिनों आलिया भट्ट की दुल्हन वाली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट दुल्हन बनने में चाहे जितना टाइम ले रही हो। लेकिन आलिया ने अपनी 'दुल्हन वाली फीलिंग' को पहले ही फैंस के साथ के सामने पेश किया है। दरअसल वह एक एड में ब्राइडल लुक में नजर आईं। इस एड को डायरेक्ट अभिषेक वर्मा ने किया है। आलिया पहले ही कई तस्वीरें अपने इंस्टागाम में पर शेयर कर चुकी है।

 

दरअसल आलिया ने भारत के फेमस फैशन डिजाइनर हाउस 'मोहे' के लिए ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। इससे पहले भी आलिया भट्ट फिल्मों में दुल्हन के लिबास में नजर आ चुकी हैं और हमेशा की तरह इस बार भी वे इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

आलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का लहंगा पहना है। जिसमें गोल्डन धागों से एब्राइड्री की गई है। इस लुक के साथ आलिया ने चोकर नेकलेस और माथा बेंदी पहना हउआ है। आलिया इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

alia bhatt
alia bhatt

alia bhatt
alia bhatt

वहीं आलिया की शादी को लेकर खबरें आ रही है कि वह जल्द ही बॉलीवुड एक्टर रणबरी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी।

वहीं कुछ दिन पहले आलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,"मोहे फैशन का चेहरा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं, नई शुरूआत और खूबसूरत लहंगों के लिए।" बता दें कि हाल ही में उनका पहला वीडियो सॉन्ग 'प्राडा' रिलीज हुआ है।  इस वीडियो में आलिया ने दूरबीन सिंगर्स ओंकार सिंह और गौतम शर्मा के साथ काम किया है। 

आलिया की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ब्रहमास्त्र में पहली बार रणवीर कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ निजी जिंदगी में भी आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर को लेकर काफी चर्चा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल