1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अंकिता लोखंडे इन वर्कआउट के जरिए रखती हैं खुद को फिट, देखिए वीडियो

अंकिता लोखंडे इन वर्कआउट के जरिए रखती हैं खुद को फिट, देखिए वीडियो

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 24, 2021 10:20 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 10:20 pm IST

अंकिता लोखंडे एक फिटनेस फ्रीक हैं, जो अक्सर वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। 

अंकिता लोखंडे - India TV Hindi
अंकिता लोखंडे इन वर्कआउट के जरिए रखती हैं खुद को फिट Image Source : ANKITA LOKHANDE/INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक फिटनेस फ्रीक हैं, जो अक्सर वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। गुरुवार की सुबह, अंकिता ने एक नई क्लिप अपलोड की जिसमें वह अपने अपार्टमेंट परिसर में व्यायाम कर रही थी। जिम वियर, सफेद टी-शर्ट, ब्लैक ट्रैक पैंट और सफेद जूते पहने अंकिता स्क्वाट्स, प्लंज और अन्य एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। अंत में, वह जोरदार वर्कआउट सेशन के बाद एक योगा मैट पर रिलैक्स करती हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "क्या आपने आज वर्कआउट किया?"

रसिका दुग्गल फैंस को दिए आउटफिट पहनने के टिप्स

भारतीय टेलीविजन पर सबसे बड़े चेहरों में से एक अंकिता पिछले साल अपने पूर्व प्रेमी, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से सुर्खियों में रहीं। उन्होंने 2019 की रिलीज, 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और पिछले साल 'बाघी 3' में काम कर बॉलीवुड में भी कदम रखा है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल