1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2019: कांस के रेड कारपेट में सोनम कपूर 'बॉस लेडी' के लुक में आईं नजर, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

Cannes 2019: कांस के रेड कारपेट में सोनम कपूर 'बॉस लेडी' के लुक में आईं नजर, देखें ग्लैमरस तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 21, 2019 05:17 pm IST,  Updated : May 21, 2019 08:57 pm IST

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) से सोनम कपूर का लुक सामने आ गया है। जिसमें वह बॉस लेडी के लुक में नजर आ रही है।

Sonam kapoor, cannes 2019- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTRAGRAM

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) से सोनम कपूर का चौथा लुक सामने आ गया है। जिसमें येलोकलर की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। सोनम कांस में बेहतरीन कलर्स की ड्रेस पहनकर नजर आ रही है। अब हर किसी को सोनम के रेड कारपेट के लुक का बेसब्री से इंतजार था। वो भी वक्त आ गया। सोनम बॉस लेडी के लुक में नजर आ रही है।

सोनम के लुक की बात करें तो उन्होंने  Ralph & Russo का कस्टमाइज व्हाइट कलर का कोट पैंट पहना हुआ है। जिसमें अगर से पीछे ट्रेल लगी हुई है। इस लुक में सोनम शानदार लग रही है।

वहीं सोनम ने इस लुक के साथ हैवी ज्वैलरी भी पहनी है। जो कि Chopard के कलेक्शन में से एक है।  सोनम कपूर ने 155 कैरेट का कोलोबियन पन्ना पहना हुआ है। जो कि उनके ऊपर काफी अच्छा लग रहा है।

सोनम के मेकअप की बात करें तो उन्होंने डस्टी मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है।

सोनम कपूर के चौथे लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर Ashi Studio के कलेक्शन की येलोकलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है।

इस ड्रेस के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ Chopard की ज्वैलरी पहने हुए नजर आईं।

वहीं सोनम कपूर की हेयरस्टाइल की बात करें तो लोअर पौनीटेल बनाएं हुए थी। इसके साथ ही मैचिंग येलोकलर की सैंडल पहने हुए नजर आईं।

कांस फिल्म फेस्टिवल में अभी तक कंगना रनौत, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, मल्लिका शेरावत, सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी है।

सोनम कपूर चोपार्ड पार्टी में अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइनर सिल्वर कलर की ड्रेस में क्वीन की तरह नजर आईं।

ब्लू कलर की इस नॉट वाली ड्रेस में सोनम कपूर काफी खूबसूरत लग रही थी।

सोनम कपूर का कांस से पहला लुक है। जिसमें वह रेड गाउन में कहर बरपा रही थीं।

Cannes 2019: डायना पेंटी को कांस में कॉफी न मिलने के कारण चिल्लाती आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

Cannes 2019: कांस में मल्लिका शेरावत ने रिपीट किया साल 2014 का रेड कारपेट आउटफिट्स, खुद ही देखें तस्वीरें

Cannes 2019: सोनम कपूर का तीसरा लुक आया सामने, क्वीन के लुक में बरपा रही हैं कहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल