1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Cannes 2019: कांस के रेड कारपेट से पहले सोनम कपूर के इन लुक्स की हो रही है खूब चर्चा, सिर्फ जैकेट की कीमत 50 हजार से अधिक

Cannes 2019: कांस के रेड कारपेट से पहले सोनम कपूर के इन लुक्स की हो रही है खूब चर्चा, सिर्फ जैकेट की कीमत 50 हजार से अधिक

 Written By: Shivani Singh
 Published : May 20, 2019 04:04 pm IST,  Updated : May 20, 2019 04:04 pm IST

Cannes 2019: सोनम कपूर कांस में शिरकत करने के लिए पहुंच गई है। उनके होटल के बाहर का स्टाइलिश लुक्स चर्चा में आ गया है।

Sonam kapoor, cannes 2019- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : INSTRAGRAM

Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019  में बॉलीवुड हस्तियां काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, ऐश्वर्या राय, डायना पेंटी के साथ-साथ हिना खान के स्टाइलिश लुक्स सामने आ गए हैं। अब हर किसी को सोनम कपूर के लुक का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच सोनम कपूर कांस में शिरकत करने के लिए पहुंच गई है। उनके होटल के बाहर का स्टाइलिश लुक्स चर्चा में आ गया है।

फैशन क्वीन सोनम कपूर फ्रेंच रिवेरा में ग्रैंड एंट्री कर चुकी हैं। उनके साथ उनकी छोटी बहन रिया कपूर स्टाइलिश के रुप में उनके साथ हर समय नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपडा को कांस में रेड कलर की ड्रेस में देखकर निक खुद को नहीं कर पाए कंट्रोल, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सोनम कपूर के 2 लुक सामने आए है। पहले लुक की बात करें तो वह खूबसूरत ड्रेस के साथ व्हाइट कलर का लॉंग कोट पहने हुए है। जो कि bouguessa के कलेक्शन में  से एक है। इस लुक के साथ सोनम एसिमिट्रिक लूप ईयररिंग और लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- Cannes 2019: ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन मैचिंग आउटफिट में आईं नज़र, ऐसा था लुक

अब इस Bouguessa ब्रांड के इस कोट की बात करें तो इसकी कीमत $925 है यानी कि करीब 64 हजार 430 रुपए है। वहीं इस लुक के साथ सोनम ने louis vuitton ब्रांड का बैग कैरी किया हुआ है।

वहीं दूसरे लुक मुंबई एयरपोर्ट है। जिसमें वह शर्ट के साथ चैक्ड कोट और प्लाजो पैट में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल