1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर दीपिका पादुकोण दिखीं सब्यासाची कलेक्शन में, वहीं रणवीर सिंह का दिखा खिलजी लुक, देखें Inside Pics

एक बार फिर दीपिका पादुकोण दिखीं सब्यासाची कलेक्शन में, वहीं रणवीर सिंह का दिखा खिलजी लुक, देखें Inside Pics

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 01:01 pm IST

इस पार्टी में दीपिका रणवीर के अलावा उनके करीबी पारिवारिक दोस्त शामिल थे। इसके साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका और रणवीर सिंह के लुक को लेकर हो रही है।

DeerVeer- India TV Hindi
DeerVeer Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में एक्टर रणवीर सिंह से शादी रचाई। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल है। जिसके बाद से लगातार पार्टी जारी है। बेंगलुरु में शानदार रिसेप्शन के बाद बीती रात रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने इन दोनों न्यूली वेड के लिए मुंबई स्थित ग्रैंड हयात होटल में शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में दीपिका रणवीर के अलावा उनके करीबी पारिवारिक दोस्त शामिल थे। इसके साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका और रणवीर सिंह के लुक को लेकर हो रही है।

जी हां जहां रणवीर सिंह फेमस डिजाइनर मनीष अरोड़ा के द्वारा डिजाइन किए हुए आउटफिट्स में बिल्कुल 'खिलजी' लुक में नजर आ रहे है। रणवीर ने कोट के अंदर रणवीर ने डीप वी नेक की शर्ट पहनी हैं। साथ ही पिंक और ब्लू कलर का लॉन्ग कोट पहना है। इसमें हार्ट शेप के इम्बेलिशमेंट हैं। वहीं, इसके साथ रणवीर ने ब्लैक कलर की ट्राउजर कैरी की है। रणवीर की मूंछ और दाढ़ी से पद्मावत में उनके अलाउद्दीन खिलजी लुक की यादें ताजा हो जाएंगी।

वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने एक बार फिर डिजाइनर सब्यासाची के कलेक्शन में से ही चुना। दीपिका ने फ्लोवर मल्टीपल कलर लहंगे के साथ डीप नेट ब्लाउज के साथ नेट दुपट्टा को चुना। इसके साथ ही हैवी कुंदन नेकलेस के साथ स्मोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक लगाई।

वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो थोड़ी यूनिक थी। जी हां दीपिका के हेयरस्टाइलिश ने Gabriel Georgiou ने कुछ अलग स्टाइल देनी की कोशिश की। इस लुक के लिए दीपिका के हेयर पर पर गुलाबों का क्राउन बनाया हुआ है।

भाभी दीपिका को ननद रितिका भवनानी ने दी ग्रैंड पार्टी, डीजे में जमकर थिरके रणवीर सिंह, देखें Inside Pics और Video

शादी पर दिखना है सबसे बेस्ट दूल्हा, तो मैरिज सेरेमनी में चुने ऐसे आउटफिट्स, जान लें फैशन एक्सपर्ट की राय

आलिया ने बताए अपने ब्यूटी सिक्रेट्स, आप भी आसानी से कर सकते हैं फॉलो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल