1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पद्मावती के बाद Deepika Padukone का सामने आया रॉयल लुक, तस्वीरें देख हो जाएंगे आपके इनके कायल

पद्मावती के बाद Deepika Padukone का सामने आया रॉयल लुक, तस्वीरें देख हो जाएंगे आपके इनके कायल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 05, 2018 03:53 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 07:18 pm IST

पद्मावत में पद्मावती रानी का किरदान निबाने के बाद इस फोटोशूट से दीपिका पादुकोण ने साबित कर दिया है कि रियल लाइफ में भी वो किसी रानी से कम नहीं हैं

deepika padukone in royal look- India TV Hindi
deepika padukone in royal look

नई दिल्ली: संजय भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण की शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनके फैंस की संख्या दिनों-दिन बढ़ती है। जहां एक ओर पद्मावत बाक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है। वहीं पद्मावती अपने रॉयल लुक के कारण लोगों को अपना मुरीद बना रहीं हैं।

हाल में ही दीपिका ने Vogue मैग्जीन के लि फोटोशूट कराया। जिसमें उनकी मुस्कान से हर किसी को घायल कर दिया। वहीं अब फैशन डिजायनर सब्यसाची मुखर्जी के लिए अपना रॉयल फोटोशूट कराया। जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आईं। कमाल की खूबसूरती बयां करतीं इन तस्वीरों में वह किसी रानी से कम नहीं लग रहीं। सब्यसाची ने सभी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया। जिसमें दीपिका को काफी पसंद किया जा रहा हैं।

deepika padukone in royal look
deepika padukone in royal look

यह फोटोशूट डिजाइनर सब्यसाची के न्यू वेंचर के लिए है, जो कि एक पॉपुलर पेंट ब्रैंड का हिस्सा है। फोटोशूट के लिए उन्होंने बंगाल के आर्टिस्टिक एरा को रिप्रेजेंट किया है।

फोटोशूट में जहां दीपिका ने ऑर्गांजा साड़ियां पहनी हुईं हैं। वहीं कुंदन ज्वैलरी के साथ-साथ राजस्थानी टीका पहना हुआ था। दीपिका हमेशा से ही साड़ी में कापी खूबूसरत नजर आईं। वह मौके के हिसाब से आउटफिट्स पहनने में पीछे नहीं हटती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल