1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सलमान खान स्टारर 'राधे' की मुहूर्त पूजा में दिशा पाटनी का दिखा ट्रेडिशनल अवतार, देखें तस्वीरें

सलमान खान स्टारर 'राधे' की मुहूर्त पूजा में दिशा पाटनी का दिखा ट्रेडिशनल अवतार, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2019 09:30 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 09:31 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में दिशा पाटनी नजर आएगी। इससे पहले वह सेट पर पूजा मुहूर्त के दौरान खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।

Disha patani- India TV Hindi
Disha patani

सलमान खान की फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' साल 2020 में ईद के खास मौके में रिलीज होने वाली है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी दिखाई देगी। वहीं दिशा ने अपने इंस्टाग्राम में पूजा मुहूर्त की कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। 

दिशा ने राधे के सेट से तस्वीरे शेयर की थी। जिसमें वह पूजा मुहूर्त में पहुंची थी। वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। 

दिशा के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर के शरारा सूट में नजर आईं। जिसमें धागों से खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। इस लुक के साथ दिशा ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को कर्ली करके ओपन किया हुआ था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

अनुष्का, कटरीना और रणवीर सिंह मैगजीन कवर पर ग्लैमरस अंदाज में आए नज़र, देखें तस्वीरें

दिशा पाटनी राधे फिल्म से पहले सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके लुक की काफी तारीफ की गई थी।  

आपको बता दें कि 'राधे' फिल्म को सोहेल खान और अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल