1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. New York Fashion Week: फैशन शो के दौरान सुपर मॉडल गीगी हदीद का अजीबोगरीब हैंड बैग देखकर लोगों ने उड़ा दिया मजाक

New York Fashion Week: फैशन शो के दौरान सुपर मॉडल गीगी हदीद का अजीबोगरीब हैंड बैग देखकर लोगों ने उड़ा दिया मजाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 11, 2018 04:19 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 04:23 pm IST

New York Fashion Week 2018: सुपर मॉडल गीगी हदीद 'न्यूयार्क फैशन वीक'' में कुछ इस तरह का हैंड बैग लेकर पहुंची जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए।

Gigi Hadid rocks the stupidest  handbag- India TV Hindi
Gigi Hadid rocks the stupidest  handbag

नई दिल्ली: New York Fashion Week 2018: सुपर मॉडल गीगी हदीद 'न्यूयार्क फैशन वीक'' में कुछ इस तरह का हैंड बैग लेकर पहुंची जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। इस हैंड बैग को लेकर गीगी का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बना। कई लोगों ने इन्हें दुनिया की सबसे बड़ी बेवकूफी कहा।आपको बता दें कि फैशन वीक के दौरान गीगी एक ट्रांसपैरेंट बैग में शैंपेन की बोतल लेकर पहुंची थीं। जब हदीद से इसके बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा कि शो खत्म होने के बाद मैं अपने दोस्तों के साथ इस शैंपेन का मजा लूंगी वहीं दूसरी तरफ हदीद की ड्रेस को लेकर बात करें तो उन्होंने पीले रंग का जंपशूट पहना था। ब्रैंडन मैक्सबेल ने इस कपड़े को डिजाइन किया था। इस ड्रेस की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इस पीले रंग के जंपशूट ने उनके फैशन को निखार दिया है।

आपको बता दें कि हॉलीवुड की मशहूर सुपर मॉडल गिगी हदीद अपनी ग्लैमरस और न्यूड फोटो के लिए जानी जाती हैं। साथ ही इनका नाम पाकिस्तानी सिंगर zyan malik से भी जोड़ा गया था। लेकिन फिर कउछ दिनों के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि अब इन दोनों के बीच में प्यार जैसा कुछ नहीं है।

गिगी की पहचान भी बोल्ड लुक के लिए है। वे अक्सर बोल्ड फोटोशूट करवाती रहती हैं। उनकी उम्र भी अभी मात्र 23 साल की है। गिगी हदीद को 2016 का सबसे सुंदर फैशन का खिताब भी मिला था और उन्हें इंटरनेसनल मॉडल ऑफ द ईयर 2016 भी चुना गया था।(एक बार फिर व्हाइट ड्रेस में दिखा सोनम कपूर का जलवा, देखें उनकी लेटेस्ट तस्वीरें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल