1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Priyanka Chopra Birthday:हॉलीवुड में जाते ही प्रियंका चोपड़ा के ड्रेसिंग सेंस में हुए कई बदलाव, आप भी देखें फोटो

Priyanka Chopra Birthday:हॉलीवुड में जाते ही प्रियंका चोपड़ा के ड्रेसिंग सेंस में हुए कई बदलाव, आप भी देखें फोटो

 Written By: Swati Singh
 Published : Jul 18, 2018 12:30 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 01:23 pm IST

देश की शान कई करोड़ो लोगों के दिलों की धड़कन क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36 वां बर्थ डे मना रही हैं। अपनी अलग स्टाइल और आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका का बर्थ डे है तो सेलिब्रेट करने का अंदाज भी कुछ खास होगा।

happy birthday priyanka chopra- India TV Hindi
happy birthday priyanka chopra

नई दिल्ली: देश की शान कई करोड़ लोगों के दिलों की धड़कन क्वांटिको स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36 वां बर्थ डे मना रही हैं। अपनी अलग स्टाइल और आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका का बर्थ डे है तो सेलिब्रेशन का अंदाज भी कुछ अलग होगा। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने एक नया आयाम खड़ा किया है जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनके बारे में जितना कहा जाए कम है। तो चलिए इस खास मौके पर हम बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल के बारे में।

प्रियंका का ये बर्थडे उनके डेटिंग पार्टनर निक जोनास के कारण बेहद खास होने वाला हैं।। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका और निक ने शायद बर्थ डे को लेकर कई तरह की प्लानिंग कर ली है इसलिए कल रात दोनों को साथ देखा गया। सिर्फ इतना ही नहीं उस वक्त निक के भाई जॉय और गेम ऑफ थ्रॉस एक्ट्रेस व उनकी मंगेतर सोफी भी उनके साथ थी।

निक और प्रियंका को हाथ में हाथ डालकर देखा गया। इस खास मौके पर प्रियंका बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। इस खास मौके पर प्रियंका ने स्ट्रीप वाली वॉन पीस और निक मरून कलर के शर्ट में नजर आएं।  प्रियंका ने मिडी स्ट्रीप शर्ट ड्रेस पहना था साथ ही उन्होंने ट्रांसपेरेंट बैग लिया हुआ था।(जिम में घंटो पसीना बहाएं बगैर खुद को ऐसे फिट रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए वर्कआउट और डाइट प्लान)

प्रियंका का अंदाज ही उन्हें दूसरों से अलग करता है। प्रियंका को जब भी उनके ड्रेस के लिए पूछा जाता है तो उनका जवाब आपको हैरान कर सकता है। एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका से उनके ड्रेस के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपने ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत ही पसंद है।(दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट में प्यारी सी स्माइल के साथ आईं नजर, हाथ में पहनें इस ब्रेसलेट की कीमत उड़ा देगी होश)

क्वांटिको के शूट के दौरान जब प्रियंका ने ने फ्लावर प्रिंट का स्कर्ट और वाइट शर्ट पहना था। प्रियंका का ये लुक बहुत ही एट्रेक्टिव था।

प्रियंका का ये ब्लू ड्रेस ने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसे देखकर कोई भी स्प्रिंग सीजन लुक आसानी से अपना सकता है।(प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ स्टाइल अंदाज में मनाया लंदन में बर्थडे, कैरी किया था सिर्फ इतने हजार का बैकबैग)

 

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार प्रियंका का ये बर्थडे उनके डेटिंग पार्टनर निक जोनास के कारण बेहद खास होने वाला हैं।

कुछ ड्रेसेस तो ऐसी हैं जिन्हें आप डेट पर पहनकर भी जा सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा इस ब्लू ड्रेस में काफी हॉट नजर आ रही थी।(कटरीना ने अपने बर्थडे सेलीब्रेशन पर पहनी ये शर्ट, कीमत 10 हजार से भी कम)

प्रियंका के ऊपर फ्लोरल प्रिंट भी खूब जंच रहा है। प्रियंका इस ड्रेस में काफी कुल नजर आ रही हैं।

बर्थडे के मौके पर हम आपको प्रियंका के ऐसे आउटफिट दिखा रहे हैं जो आप भी फॉलो कर सकते हैं। 

एक तरफ प्रियंका को इतने कुल अवतार में आपने देखा तो वहीं दूसरी तरफ प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी में कुछ इस ग्लैमरस अंदाज में पहुंची थीं प्रियंका चोपड़ा।(शुरु हुआ फैशन का अजीबोगरीब दौर, अब जींस में पॉकेट और बेल्ट होगी नीचे)

प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल की शादी में इस शाही अंदाज में पहुंची थी प्रियंका चोपड़ा।

vogue के कवर पेज पर कुछ इस अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा।(फिल्म 'धड़क' प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर दिखीं स्टाइलिश ईयररिंग्स में, आप भी कर सकते है ट्राई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल