Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं हिना खान, न्यूयार्क में तिरंगा लहराकर बढ़ाया देश का मान

एक बार फिर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं हिना खान, न्यूयार्क में तिरंगा लहराकर बढ़ाया देश का मान

Written by: Shivani Singh @lastshivani Published : Aug 19, 2019 09:50 am IST, Updated : Aug 19, 2019 02:15 pm IST

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह साड़ी पहनकर खूबसूरत नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें।

Hina khan- India TV Hindi
Hina khan

TV एक्ट्रेस हिना खान(Hina Khan) अपनी तस्वीरों के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल में ही  हिना ब्रॉयफ्रेंड रॉकी जासवाल के साथ न्यूयार्क में हॉलिडे एंजॉय करने गई थी। वहां की कई तस्वीरें सामने आईं थी। लेकिन अब हिना का यह साड़ी लुक की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में हिना कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं।

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह व्हाइट-ऑरेंज कलर की लाइनिंग साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने डीपनेक ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना हुआ था। जिसके बैक साइड में  में खूबसूरत डिजाइन बनी हुई थी।

इस लुक के साथ हिना ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयरबन और माथे में छोटी सी काली बिंदी लगाई हुई थी जोकि उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी।

इस लुक को देखकर फैंस हिना खान के दीवाने हो गए है। आपको बता दें कि हिना ने यह लुक न्यूयार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन कैरी किया था।

फेडरेशन ऑफ इंडियन असोसिएशन के ऑफीशियल अकाउंट इस बारे में जानकारी दी थी कि हिना खान '39th इंडिया डे परेड' में शामिल होने वाली हैं। ट्वीट में लिखा है 'इंडिया डे परेड-रविवार 18 अगस्त, सबसे खूबसूरत और टेलेंटेड टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हिना खान के साथ भारत की 73वी स्वतंत्रता सेलेब्रेट करें'।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिना ने तिरंगे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें वह इसी साड़ी में नजर आ रही थीं।

इस परेड में इस तरह से शामिल होना हिना खान के लिए सम्मान की बात है। हिना खान से पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, कमल हसन, सैफ अली खान, श्रृति हसन, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और अनुपम खेर ग्रेंड मार्शल बनकर शामिल हो चुके हैं। वहीं हिना खान पहली टीवी एक्ट्रेस है जिन्हें इस तरह का सम्मान मिला।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement