1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Independence Day 2018: स्वतंत्रता दिवस के दिन ये आउटफिट्स पहनकर आप भी डूब जाएं देशभक्ति के रंग में

Independence Day 2018: स्वतंत्रता दिवस के दिन ये आउटफिट्स पहनकर आप भी डूब जाएं देशभक्ति के रंग में

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 14, 2018 11:31 am IST,  Updated : Aug 14, 2018 11:23 pm IST

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के एक ही दिन रह गया है। जिसके कारण आज ही हमारे पास है कि आखिर हम क्या पहने, क्या देखें। आज की आप अपने इस दिन के लिए शॉपिंग भी कर सकती है। लेकिन आपको समझ नहीं आता है कि आखिर क्या पहनें कि आप सच में देश भक्ति के रंग मे

Independence Day - India TV Hindi
Independence Day Image Source : PINTEREST

नई दिल्ली: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने के एक ही दिन रह गया है। जिसके कारण आज ही हमारे पास है कि आखिर हम क्या पहने, क्या देखें। आज की आप अपने इस दिन के लिए शॉपिंग भी कर सकती है। लेकिन आपको समझ नहीं आता है कि आखिर क्या पहनें कि आप सच में देश भक्ति के रंग में रंग गए है।

इस बार हम 72वां स्वतंत्रता दिवस मना कहे है। इस खास में मौके में आप चाहे ऑपिस जा रहे है यो फिर स्कूल, कॉलेज। लेकिन कुछ ऐसा पहने की जिससे आपको महसूस हो कि हां आज कोई खास दिन है। स्वतंत्रता दिवस में सबसे कॉमन ट्राई कलर है है। यानी कि सफेद, हरा और केसरी। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो हम आपको बताते है कुछ स्पेशल टिप्स। जिससे आप सबसे अलग लगेगें।(Independence Day 2018: ऐसे बनाएं स्पेशल 3 रंग का अचारी पनीर टिक्का )

ड्रेस

अब सोच रहे है कि इन ट्राई कलर में ही कुछ पहनें। लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनें। क्योंकि आप नहीं चाहते कि एक साथ 3 कलर पहनें। ऐसे में आप कोई एक कलर चुन सकते है। जैसे व्हाइट सूट, स्कर्ट, शर्ट, ट्राउजर आदि। इसी तरह आप दूसरे कलर में चुन सकते है। इसमें आपको तिरंगे वाली फीलिंग तो आएगी ही इसके साथ ही आप भीड़ में सबसे अलग दिखेंगे। (Independence Day 2018: इस स्वतंत्रता दिवस गांधी, नेहरू, तिलक के इन प्रसिद्ध Slogans के बार जरूर याद करें)

Independence Day Outfits
Independence Day Outfits

चाहती है साड़ी पहनना
अगर आप साड़ी पहनती हैं या फिर स्वतंत्रता दिवस पर साड़ी पहनना चाहती हैं तो भी आपके पास कई ऑप्शन हैं। सफेद रंग की साड़ी के साथ आप ऑरेंज या ग्रीन कलर का ब्लाउज कैरी कर सकती हैंय़ इसके अलावा निऑन ट्रेंड का भी ऑप्शन आपके पास है। निऑन ग्रीन या ऑरेंज कलर की साड़ी के साथ भी स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंग सकती हैं।

कोटी भी हो सकता है ऑप्शन
इन दिनों सूट्स या साड़ी के ऊपर कोटी का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में आप इसे पहन सकती गै। आपको इसका कॉम्बों भी मिल जाएगा। जिसमें सलवार सूट के साथ ऊपर दूसरे रंग की कोटी होगी।

Independence Day Jewellery
Independence Day Jewellery

ज्वैलरी
इस समय मार्केट में तीन कलर की ज्वैलरी आपको आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते है तो आप ग्रीन साड़ी के साथ नारंगी ब्लाउज के साथ सिल्वर या फिर व्हाइट में ज्वैलरी पहन सकते है।

Independence Day Nail Art
Independence Day Nail Art

चूड़ियां
मार्केट में आपको तीन रंग की चूड़ियां आसानी से मिल जाएगी। जरुरी नहीं है कि आप तीनों रंग पहनें। कुछ ऐसे फिट करें कि आपकी ड्रेस, ज्वैलरी और चूड़ियां अलग-अलग 3 रंग की हो। इससे आप भीड़ में सबसे अलग दिखेगी। आप चाहे  तो आप नेलआर्ट भी करा सकती है।

makeup
makeup

मेकअप

अब मेकअप की बात करें, तो आप Eye Shadow में तीनों कलर शेड्स इस्तेमाल कर सकते है। यह आपके लुक को बेहतरीन बना देगा। या पिर इस रंग की लिपस्टिक भी लगा सकती है।

Independence Day Bag And Footwear
Independence Day Bag And Footwear

बैग और फुटवियर

आज का समय फैशन का है। ऐसे में आप चाहें तो इन रंगे में से कोई एक रंग का बैग या फिर फुटवियर पहन सकती हैं।

पुरुषों के लिए क्या खास?
महिलाओं के अलावा पुरुषों के लिए भी स्वतंत्रता दिवस पर ट्राई करने के लिए ऑप्शन मौजूद हैं। हमेशा की तरह पारंपरिक मौकों पर इस्तेमाल में आने वाली नेहरू जैकेट इस बार भी फैशन में है। अगर आप जींस के साथ सफेद कुर्ता पहनें और उसके ऊपर से ऑरेंज कलर की नेहरू जैकेट तो कहने ही क्या और अगर इसके ऊपर से हरे रंग की एक्सेसरीज हो जाए तो सोने पर सुहागा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल