रेसिपी डेस्क: स्वतंत्रता दिवस हमारे इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इस दिन हम अंग्रेजों से आजाद हुए थे। जिसके बाद से हम इसे हर्षोल्लास के साथ हर साल सेलीब्रेट करते है। इस बार अगर आप कुछ अलग रेसिपी बनाना चाहते है तो ट्राई करें पनीर की ये रेसिपी।
Related Stories
आपने कई तरह के पनीर टिक्का खाएं होगे। पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो कि आपकी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आज हम आपको पनीर टिक्का की एक नई रेसिपी बताने जा रहे है। जी हां आचारी पनीर टिक्का। जिसे पर बना सकते है। वो भी बिल्कुल रेस्टोरेंट में मिलने वाली टिक्का की तरह। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।
अचारी पनीर टिक्का बनाने के लिए सामग्री
- 500 ग्राम चीज की तरह टुकड़ों में कटा हुआ पनीर
- 2 मीडियम साइज क्यूब में कटे हुई शिमला मिर्च
- 2 मीडियम साइज क्यूब में कटी हुई प्याज
मैरीनेड तकने के लिए
- 1 कप दही
- 1 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
- 2 चम्मच आचारी मसाला
- 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 1 चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1 चम्मच कस्तूरी सुखी हुई
- एक चौथाई कप सरसों का तेल

ऐसे बनाएं अचारी पनीर टिक्का
सबसे पहले एक बड़े बाउल में पनीर लें। इसमें शिमला मिर्च और प्याज भी डाल दें। इसके बाद इलमें सही सहित पूरी सामग्री डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसमें सरसों का तेल भी डालकर ठीक से मिक्स कर लें।
अब टिक्की स्टिक लेकर उसमें पहले प्याज फिर पनीर इसके बाद शिमला मिर्च..इसके बाद पिर प्याज..ऐसी क्रम में लगा लें। इसके बाद इसे 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।
अब ग्रिड में इसे पकाना है। इसके लिए आप ग्रिल पेन या फिर तवा में थोड़ा सा थोड़ा सा तेल ब्रश की मदद से रगाकर इसे रख दें। और इसमें ऊपर से थोड़ा सा तेल लगा दें। जिससे कि यह अच्छे से फ्राई हो जाएं। आपके आचारी पनीर टिक्का बनकर तैयार है। इसे आप नींबू डालकर कर गर्मागर्म सर्व करें।
अगर आप इसे स्वंतत्रता दिवस या फिर गणतंत्र दिवस के दिन मनाना चाहते है तो इसे आप तीन रंग में बी कर सकते है। इसके लिए आप हरी चटनी और टमाटर सॉस का यूज कर सकते है।