1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Lunch Recipe: ऐसे बनाएं हेल्दी पालक चना दाल

Lunch Recipe: ऐसे बनाएं हेल्दी पालक चना दाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2018 10:34 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 10:35 am IST

चना की दाल आपने कई तरह से बनाई होगी। लेकिन क्या आपने पालक चना दाल बनाई है। जो कि खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी होता है। इसे आप पराठा या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।

Palak Chana Dal- India TV Hindi
Palak Chana Dal Image Source : FUNFOODFROLIC

रेसिपी डेस्क: हम हमेशा ऐसा स्वाद ढूंढते है। जो कि हमारे लिए नया है। चना की दाल आपने कई तरह से बनाई होगी।  लेकिन क्या आपने पालक चना दाल बनाई है। जो कि खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी होता है। इसे आप पराठा या फिर रोटी के साथ सर्व कर सकते है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में।  

पालक चना दाल बनाने की सामग्री

  • एक कप चना दाल
  • आधा गुच्छा पालक
  • एक मीडिया साइज का कटा हुआ प्याज
  • 1 हरी मिर्च
  • एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 चम्मच घी
  • 1 चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच हल्दी पाइडर
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

पालक चना दाल बनाने की विधि

सबसे पहले दाल को धो लें और कम से कम 15 मिनट के लिए भिगो दें। दूसरी ओर पालक को साफ करके काट लें। (Recipe: बच्चों के टिफिन या ब्रेकफास्ट में बनाएं स्पेशल सैंडविच )

15 मिनट बाद दाल से पानी हटा लें। अब इसे कुकर में डालें इसके साथ अदरक, मिर्च, नमक और 2 चम्मच पानी डाल दें और ढक्कन बंद कर दें।

इसे धीमें आंच में पकने दें। कम से कम 3-4 सीटी आने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब कुकर से गैस निकलने दें। इसके बाद चेक कर लें कि पकी है नहीं।

अब एक पैन में घी गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालकर 10 सेकंड पकाएं। इसके बाद इसमें प्याज डालकर ब्राउन होने दें। इसके बाद इसमें पालक डाल दें और 1-2 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसमें दाल डाल दें और स्वादानुसार नमक डाल दें। अब इसे कम से कम 5 मिनट पकने दें। फिर गैस बंद कर दें।

आपकी पालक चना दाल बनकर तैयार है। इसे आप चपाती और पराठा के साथ खाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल