1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: शाम के स्नैक्स या फिर ब्रेकफास्ट में बनाएं स्पेशल सेवई उपमा

Recipe: शाम के स्नैक्स या फिर ब्रेकफास्ट में बनाएं स्पेशल सेवई उपमा

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Aug 03, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Aug 03, 2018 04:40 pm IST

सेवई उपमा( Vermicelli Upma) भारतीय ब्रेकफास्ट की एक ऐसी टेस्टी रेसपी है। जिसे आप कुछ ही देर में बड़ी ही आसानी से बना सकते है। इसे आप शाम के स्नैक्स में या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में बना सकते है। जानिए सेवई उपमा बनाने की विधि के बारें में।

Vermicelli Upma- India TV Hindi
Vermicelli Upma Image Source : INSTRAGRAM

रेसिपी डेस्क: सेवई उपमा( Vermicelli Upma) भारतीय ब्रेकफास्ट की एक ऐसी टेस्टी रेसपी है। जिसे आप कुछ ही देर में बड़ी ही आसानी से बना सकते है। इसे आप शाम के स्नैक्स में या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में बना सकते है। जानिए सेवई उपमा बनाने की विधि के बारें में।

सेवई उपमा बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप सेवई
  • 2 चम्मच ऑयल
  • 1 चम्मच राई
  • 1 चम्मच उड़द की दाल
  • एक चौथाई कप मूंगफली के दाने
  • 2-3 करी पत्ता
  • एक मीडियम साइट का छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा प्याज
  • एक चौथाई कप छोटे आकार में कटा हुआ टमाटर
  • एक चौथाई कप मटर
  • एक चौथाई कप गाजर कटी हुई
  • एक चौथाई कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ आलृ
  • स्वादानुसार नमक
  • थोड़ा नींबू का रस

ऐसे बना सेवई उमपा

ऐसे उबाले सेवई

सबसे पहले एक पैन में पानी लेकर गैस में रखें। जब पानी उबलना शुरु हो जाएं तो उसमें सेवई डाल दें। इसके बाद कम से कम 10 मिनट पकने दें। इसके बाद उसे किसी बड़ी छन्नी में छान लें। इसमें एक चम्मच तेल डाल दें। जिससे कि यह छिपके नहीं।

ऐसे बनाएं सवई उपमा

  • सबसे पहले कढ़ाई में तेल डालें। जब गर्म हो जाएं तो उसमें राई, उड़द डालें और थोड़ा फ्राई करें। इसके बाद इसमें मूंगफली के दानें डालें और फिर फ्राई ,करें। फिर इसमें प्याज और करी पत्ता डालकर हल्का गोल्डन होने तक फ्राई करें।
  • अब इसमें सभी सब्जियां, नमक, मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर कुछ देर के लिए ढक्कन बंद कर दें।
  • जब सब्जी पक जाएं तो इसमें सेवई डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। छोड़ी देर पकने के बाद इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं। इसके बाद हरा धनिया डाल दें। आपकी गर्मागर्म सेवई उपमा बनकर तैयार हो घई है। इसे आप गर्मागर्म चाय के साथ लें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल