Lunch Recipe: ऐसे आसान तरीके से बनाएं टेस्टी अचारी बैगन
Lunch Recipe: ऐसे आसान तरीके से बनाएं टेस्टी अचारी बैगन
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 30, 2018 10:26 am IST,
Updated : Jul 30, 2018 10:26 am IST
अचारी बैगन इंडिया की सबस बेस्ट रेसिपी में एक मानी जाती है। जिसे आप किसी भी करह की दाल या फिर सिंपल खा सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने की विधि के बारें में। इस रेसिपी को आप लंच या फिर डिनर में आसानी से बना सकते है।
Image Source : INSTRAGRAM
achari baingan recipe
रेसिपी डेस्क: अचारी बैगन इंडिया की सबस बेस्ट रेसिपी में एक मानी जाती है। जिसे आप किसी भी करह की दाल या फिर सिंपल खा सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने की विधि के बारें में। इस रेसिपी को आप लंच या फिर डिनर में आसानी से बना सकते है। इसे आप कुछ दिन फ्रीज में रखकर भी इसका सेवन कर सकते है।
अचारी बैगन बनाने के लिए सामग्री
10 छोटे आकार के बैगन
2 टीस्पून अमचूर
आधा टीस्पून लाल मिर्च
आधा कप आचार का मसाला
एक चौथाई कप सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
ऐसे बनाएं अचारी बैगन
सबसे पहले बैगन को लेकर अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद हर एक में 2-3 चीरे लगा दें। इसके बाद सभी सामग्री (सरसों को तेल छोड़कर) मिलाकर धीरे-धीरे इसके अंदर भर दें। इसके बाद इसे अंगूली की मदद से धीरे से दबा दें। अब इसे 10 मिनट के लइए ऐसे रख दें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाएं तो धीरे-धीरे बैगन को तेल में रख दें और छोटा सी गैस धीमी करके इसे पकने दें। आपक 10 मिनट बाद देखें अगर ये सॉफ्ट हो गए है। तो गैस बंद कर दें। आपके अचारी बैगन बनकर तैयार है।