1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक इवेंट पर राजकुमारी लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर, तस्वीरें देख आप नहीं हटा पाएंगे नज़र

एक इवेंट पर राजकुमारी लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर, तस्वीरें देख आप नहीं हटा पाएंगे नज़र

 Edited By: Shivani Singh
 Published : Sep 13, 2018 12:07 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 12:07 pm IST

मुंबई के एक  इवेंट में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने इस दिलकश अंदाज से जाह्नवी ने सभी का दिल जीत लिया। इस खास मौके जाह्नवी कपूर ने पिंक-रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। देखें दिलकश तस्वीरें...

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर की हर एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो जाती है। लेकिन इस बार जो सोशल मीडिया में वायरल हुई है उनमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। 'धड़क' फिल्म में शानदार एक्टिंग करने के बाद जाह्नवी कपूर लोगों के दिलों में राज करने लगी हैं। उन्हें इस फिल्म ने रातोंरात स्टार बना दिया। हाल में हुई वह एक इवेंट में गुलाबी ड्रेस में नजर आईं। जिसे देखकर कोई भी उनसे नजर नहीं हटा पा रहा था।

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर फेमस कॉस्मेटिक ब्रांड नायका की ब्रांड एम्बैसडर बन गईं है। जिसमें वह शिरकत करने के लिए इवेंट में गई थी। जो कि एक एंडोर्समेंट डील थी। जल्द ही जाह्नवी नायका के फेस के रुप में नजर आएगी।

इस इवेंट में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपने इस दिलकश अंदाज से जाह्नवी ने सभी का दिल जीत लिया। इस खास मौके जाह्नवी कपूर ने पिंक-रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। जिसे फैशन डिजायनर प्रबल गुरुंग ने डिजायन किया हुआ था। जाह्नवी ने अपना लुक को पूरे करते हुए कानों में गोल्डन ईयररिंग्स और खुले बालों में नजर आईं। जो कि उनकी खूबूसूरती में चार-चांद लगा रहा था।

आपको बता दें कि आपको बता दें कि, जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ तो 'धड़क' में अपना कमाल दिखाया ही लेकिन अब उन्हें करण जौहर की ही एक और फिल्म में काम मिल गया है। वो बहुत जल्द बॉलीवुड के कई धुरंधरों के साथ 'तख्त' में स्क्रीन साझा करती हुई नजर आएंगी। उनके साथ आलिया भट्ट और रणवीर कपूर भी होगें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल