1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिल्ली के एक इवेंट में यैलो आउटफिट्स में नजर आईं करीना कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के एक इवेंट में यैलो आउटफिट्स में नजर आईं करीना कपूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 Edited By: Shivani Singh
 Published : Jul 20, 2018 08:46 am IST,  Updated : Jul 20, 2018 08:47 am IST

दिल्ली के इस इवेंट में करीना कपूर ने यैलो कलर के आउटफिट्स पहने हुए थे। उन्होंने यैलो टॉप के साथ फ्लर्ड स्कर्ट पहनी हुई थी। वह इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री और स्टाइलिश मॉम करीना कपूर अपने बेटे तैमर और पति सैफ अली खान, बहन करिश्मा कपूर और मां-पापा के साथ लंदन में छुट्टियां बिताकर पिछले सप्ताह वापस इंडिया आ गए हैं। अब करीना अपने काम में वापस आ गई है। छुट्टियों के बाद सीधे वह दिल्ली के इवेंज में नजर आईं। उनके साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी मौजूद थे।

दिल्ली के इस इवेंट में करीना कपूर ने यैलो कलर के आउटफिट्स पहने हुए थे। उन्होंने यैलो टॉप के साथ फ्लर्ड स्कर्ट पहनी हुई थीं। इसके साथ ही स्मोकी आइज और लाइट मेकअप के साथ मेसी बन बनाकर अपने लुक को पूरा किया। वह इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

करीना कपूर को यह स्टाइल Tanya Ghavri और उनकू टीम ने दी।

kareena kapoor and karan johar
Image Source : YOGEN SHAHkareena kapoor and karan johar

करीना कपूर इससे पहले भी एयरपोर्ट में भी यैलो स्वेटशर्ट पर नजर आईं थी। वह एयरपोर्ट लुक में भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके साथ करण जौहर भी मौजूद थे।

करीना कपूर और करण जौहर ने अपने लुक की एक तस्वीर अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की।

आपको बता दें कि करीना कपूर आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेंडिग' में नजर आईं थी। उनके साथ स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और शिखा भी थी। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी।  

करीना कपूर को करण जौहर की अगली फिल्म के लिए कास्ट किया गया है जिसमें वह अक्षय कुमार के ऑपोजिट काम करेंगी। करण जौहर की यह फिल्म पति-पत्नि की साधारण सी कहानी होगी जिनका किरदार अक्षय कुमार और करीना कपूर निभाएंगे। कुछ दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि शाहरुख खान की फिल्म 'सल्यूट' की लेडी लीड के लिए भी करीना कपूर से संपर्क किया गया है। बता दें कि 'सल्यूट' अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायॉपिक है। इसमें राकेश शर्मा की भूमिका शाहरुख खान निभाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल