1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. करीना कपूर खान ने डिजाइनर शेन-फाल्गुनी पीकॉक के लिए किया रैंप वॉक, आप भी देखें दिलकश तस्वीरें

करीना कपूर खान ने डिजाइनर शेन-फाल्गुनी पीकॉक के लिए किया रैंप वॉक, आप भी देखें दिलकश तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 27, 2018 09:35 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 09:35 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के शो की स्टॉपर बनीं। करीना कपूर की बात करें तो वह गोल्डन लहंगा में किसी परी से कम नहीं लग रहीं थी।

kareena kapoor- India TV Hindi
kareena kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के शो की स्टॉपर बनीं। करीना कपूर की बात करें तो वह गोल्डन लहंगा में किसी परी से कम नहीं लग रहीं थी। हर साल होने वाला India Couture Week इस साल भी दिल्ली के ताज होटल में स्टार्ट हो गया है।फैशन वीक के दूसरे दिन करीना कपूर खान डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के शो की स्टॉपर बनीं। करीना कपूर खान ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने खूबसूरत गोल्डन लहंगे में रैंपवॉक की।इस लहंगे की खास बात से थी कि इसका वजह 30 किलो था।

करीना फुल स्लीव ब्लाउज, A लाइन लहंगा और फेदर लेस दुपट्टे में काफी स्टनिंग लग रही थीं।क्रिस्टल वर्क से भरा यह लहंगा राजस्थान के जूनागढ़ पैलेस से इंस्पायर्ड था।करीना ने खुद बताया कि उनके लिए इस लहंगे को कैरी करना आसान नहीं था।

फाल्गुनी शेन पीकॉक के इस गोल्डन लहंगे के बारे में करीना ने एक वीडियो में कहा कि लहंगे का वजन करीब 30 किलो है।यह लहंगा इतना भारी था कि रैंप वॉक करते हुए मुझे लगा जैसे मेरी बैक है ही नहीं।लेकिन फैशन वीक यही है।इतना गॉर्जियस गोल्डन लहंगा और कूट्यॉर नाइट इसे और भी खास बना रही है। 

बता दें कि फैशन वीक दिल्ली के ताज पैलेस होलट में चल रहा है। इसके पहले दिन डिजाइनर अंजू मोदी के लिए कंगना रनौत शो स्टॉपर बनीं थीं।25 जुलाई से शुरू हुआ ये फैशन शो 29 जुलाई यानी 5 दिनों तक चलेगा।

इसी साल करीना ने फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' से एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक किया है।इस फिल्‍म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्‍वरा भास्‍कर और शिखा तल्‍सानिया भी नजर आईं।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। 

क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'वीरे दी वेडिंग' इस साल की 5वीं सबसे बड़ी ऑपनिंग वीकेंड फिल्म साबित हुई।इस साल रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत', 'बागी 2', 'रेड' और 'पैडमैन' के बाद यह फिल्म ऑपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं फिल्म बनी।

बता दें कि करीना फिल्म करीना कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन की एक फिल्म साइन कर चुकी हैं जिसका निर्देशन राज मेहता करेंगे।बताया जा रहा है कि फिल्म में करीना एक्टर अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।फिल्म की शूटिंग  2019 में ही शुरू होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल