1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इस काले कोट में कहर ढा रहीं करीना कपूर, देखिए शानदार तस्वीरें

इस काले कोट में कहर ढा रहीं करीना कपूर, देखिए शानदार तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 01:22 pm IST

एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी स्टाइलिंग सेंस की वजह से बॉलीवुड में एक नई जगह बनाई है सिर्फ इतना ही नहीं वह बॉलीवुड की सबसे हॉट मम्मी में से एक हैं।

करीना कपूर- India TV Hindi
करीना कपूर

नई दिल्ली: एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी स्टाइलिंग सेंस की वजह से बॉलीवुड में एक नई जगह बनाई है सिर्फ इतना ही नहीं वह बॉलीवुड की सबसे हॉट मम्मी में से एक हैं। करीना कुछ भी पहनती हैं वह अपने आप में सोशल मीडिया सेंसेशन बन जाती है। एक बार फिर से करीना अपनी इस ब्लैक ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं।

 बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी की निगाहें उन पर थीं। करीना हर बार की तरह इस बार भी अपने जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस को लेकर छा गईं। सोशल मीडिया पर भी उनके इस लुक ने तहलका मचा रखा है।

इस लुक के लिए करीना ने ब्लैक कलर का अरमानी पावर सूट पहना हुआ था। उन्होंने नेकलाइन ब्लेजर को पैंट के साथ पेयर किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने न्यूड मेकअप और ओपन हेयर कर रखे थे।

इस लुक के लिए करीना को लक्ष्मी लहर ने स्टाइल किया था। इसके अलावा उनका हेयरस्टाइल और मेकअप  Subbu and Yianni Tsapatori ने किया था। ओवरऑल उनका यह गेटअप बेहद ऐटरेक्टिव लग रहा था।

कुछ दिनों पहले करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थी। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त एक शख्स अचनाक से उनके और तैमूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इस बात पर करीना नाराज हो गई थीं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

बात करें करीना के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों वह फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे। करीना आखिरी बार फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल