1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कटरीना कैफ की सादगी के कायल हुए फैंस, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

कटरीना कैफ की सादगी के कायल हुए फैंस, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2021 11:55 am IST,  Updated : Jan 08, 2021 11:55 am IST

कटरीना कैफ इन दिनों अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। ट्रेडिशनल अवतार में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।

कटरीना कैफ की सादगी के कायल हुए फैंस, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत- India TV Hindi
कटरीना कैफ की सादगी के कायल हुए फैंस, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत Image Source : INSTAGRAM/TANGHAVRI

बॉलीवूड की बार्बी कटरीना कैफ अपनी खूबसूरत और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही उनका वर्कआउट वीडियो काफी वायरल हुआ था। वहीं अब उनके ट्रेडिशनल अवतार की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। जिसमें उसकी सादगी देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है।

कटरीना कैफ के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से खूबसूरत ऑरेंज कलर का लहंगा पहना। इस सिंपल लंहगे के साथ ब्लाउज और दुपट्टा में खूबसूरत इंब्राइंड्री की गई है।

सर्दियों में दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो जरुर अपनाएं ये जापानी एंटी एजिंग फेसपैक

इस लुक के साथ कटरीना ने लाइट मेकअप  के साथ पीच कलर की लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी और ओपन बालों के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

जाह्नवी कपूर साड़ी में नजर आईं स्टनिंग, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

ज्वैलरी की बात करें तो एक्ट्रेस से कानों मे खूबसूरत झुमकों के साथ सिर्फ रिंग कैरी की। इस लुक में कटरीना सिंपल के साथ खूबसूरत नजर आ  रही हैं।

हाल में ही कटरीना कैफ ने एक वर्कआउट वीडियो शेयर किा। जिसमें वह पैरों की एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल