1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सर्दियों में दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो जरुर अपनाएं ये जापानी एंटी एजिंग फेसपैक

सर्दियों में दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो जरुर अपनाएं ये जापानी एंटी एजिंग फेसपैक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 07, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Jan 07, 2021 01:07 pm IST

अगर आप बढ़ती उम्र में झाईयों, झुर्रियों से परेशान नहीं होना चाहते हैं तो जरूर अपनाएं यह बेहतरीन फेसमास्क। इससे आपकी स्किन हमेशा हेल्दी रहेगी।

सर्दियों में दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो जरुर अपनाएं ये जापानी एंटी एजिंग फेसपैक- India TV Hindi
सर्दियों में दिखना चाहते हैं जवां और खूबसूरत तो जरुर अपनाएं ये जापानी एंटी एजिंग फेसपैक Image Source : INSTAGRAM/HOME.SALONSERVICES/

आज के समय में स्किन की ठीक ढंग से ख्याल न रख पाने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चेहरा बेजान हो जाने के कारण आपकी उम्र भी ज्यादा नजर आने लगती हैं। ऐसे में हम कई तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। लेकिन आप चाहे तो इस जापानी घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे आपको झाईयां, झुर्रियां, पिपंल, एक्ने सहित स्किन संबंधी हर समस्या से निजात मिल जाएगा। जानिए कैसे करें इस्तेमाल।  

एंटी एजिंग फेसमास्क बनाने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • आधा चम्मच माचा पाउडर
  • 1 चम्मच शहद

सर्दियों में होंठों को रखना मुलायम और खूबसूरत तो लगाएं होममेड लिप स्क्रब, झट से ऐसे बनाएं

ऐसे लगाएं फेसपैक

इस एंटीएजिंग फेसमास्क को बनाने के लिए एक बाउल में सभी चीजें डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से चेहरे पर लगा लें। अच्छी तरह से सुख जाने के बाद चेहरे को धो लें। बेहतरीन स्किन पाने के लिए सप्ताह में कम से कम 2-3 बार इसका इस्तेमाल करे।

चेहरे के अनचाहे तिलों को गायब करने के कारगर टिप्स, चंद दिनों में दिखेगा असर

ये फेसपैक कैसे होगा फायदेमंद

माचा पाउडर

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसके साथ ही यह एंटी एजिंग का काम करते हैं। यह सेहत के लिए भी काफी अच्छी होती है।

ठंड के मौसम में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए किन फूड्स का करें सेवन, जानें शहनाज हुसैन से

एलोवेरा जेल
इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल के साथ-साथ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को पोषक तत्व की कमी को पूरा करते हैं। जिससे आपको बेदाग ग्लोइंग स्किन मिलती है।

शहद
शहद सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें  मुख्य रुप में फ्रक्टोज पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और एमिनो एसिड भी पाए जाते हैं।  जो आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल