1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे के अनचाहे तिलों को गायब करने के कारगर टिप्स, चंद दिनों में दिखेगा असर

चेहरे के अनचाहे तिलों को गायब करने के कारगर टिप्स, चंद दिनों में दिखेगा असर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2020 10:19 am IST,  Updated : Dec 05, 2020 02:59 pm IST

चेहरे के अनचाहे दिलों को चंद दिनों में गायब करने में सहायक होंगे ये आसान से टिप्स। साथ ही मस्से भी गायब हो जाएंगे।

tips for mole - India TV Hindi
तिल हटाने के टिप्स Image Source : SOURCE - INDIA TV

कहते हैं कि तिल किसी के भी चेहरे पर सुंदरता की निशानी होता है। कई लोग ये भी कहते हैं कि सुंदर चेहरे पर तिल सुंदरता को और बढ़ा देता है। लेकिन कई बार चेहरे पर ज्यादा तिल सुदंरता को खराब भी कर डालते हैं। चेहरे पर ज्यादा तिल से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की क्रीम लगाते हैं, और भी कई जतन करते हैं लेकिन नतीजा नहीं निकल पाता। लेजर सर्जरी के भी अपने नुकसान है। ऐसे में अगर आप  चाहें तो कुछ नेचुरल चीजों से इन तिलों को चेहरे से हटा सकते हैं ताकि सुंदरता बरकरार रहे। 

आइए जानते हैं कि घरेलू तरीकों से चेहरे से ज्यादा तिलों को कैसे हटाया जा सकता है। (face se til kaise hataye, til hatane ke tarike)

नॉर्मल डिलीवरी में मदद करेगी स्वामी रामदेव की सुझाई हुई ये औषधियां, जानिए कैसे करें सेवन

एपल विनेगर 

एपल विनेगर यानी सेब के सिरके से चेहरे या शरीर के किसी भी हिस्से से तिल हटाए जा सकते हैं। अच्छी क्वालिटी के सेब के सिरके को रात के समय चेहरे पर लगाएं। तिल वाली जगहों पर  धीरे धीरे अच्छे से मसाज करें। रात भर के लिए इसे चेहरे पर लगा छोड़ दें और सुबह उठने के बाद चेहरे को अच्छे फेसवॉश से साफ कर लें। एक दो सप्ताह में चेहरे के तिल हल्के पड़ जाएंगे और महीने भर में तिल खत्म हो जाएंगे। 

लहुसन का पेस्ट
लहुसन को छीलकर इसकी कलियों का पेस्ट बनाकर रख लें। अब इस पेस्ट को तिल वाली जगह पर लगाएं और सूखने दे। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे के तिल धीरे धीरे साफ हो जाएंगे। 

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, बस ऐसे करें सेवन

फूलगोभी
आपको यकीन तो नहीं होगा लेकिन फूलगोभी सच में तिल को हल्का करती है। फूलगोभी का रस निकाल कर इसे तिल वाली जगह पर लगाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने पर तिल के साथ साथ चेहरे पर दिखने वाले दाग धब्बे भी खत्म हो जाते हैं। 

कच्चा आलू
चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए कच्चा आलू ब्यूटी एक्सपर्ट की पसंद बना हुआ है। दरअसल इसमे मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जो प्राकृतिक ब्लीच का काम करते हैं। आप कच्चे आलू की स्लाइस से तिल वालूी जगहों पर हल्के हाथ से मसाज कीजिए। आप चाहें तो कच्चे आलू का रस निकाल कर इसके रस को चेहरे पर मास्क की तरह लगा सकती है। इससे तिल के साथ साथ चेहरे की झुर्रियां भी गायब हो जाएंगी। 

आधी रात को नींद खुलने से हो गए हैं परेशान? ये रहे 6 कारण

केले का छिलका
केले के साथ साथ केले का छिलका काफी उपयोगी होता है। चेहरे के तिल हटाने में ये बहुत कारगर होता है। आप केले के छिलके के अंदर का नर्म वाला हिस्सा तिल वाली जगह पररखिए और उस पर कोई साफ कपड़ा, पट्टी या टेप चिपका दीजिए। रात भर इसे ऐसे ही बंधा छोड़ दीजिए और सुबह उठकर हटा लीजिए। रोज रात को ये तरीका अपनाने से तिल और मस्से तक समाप्त हो जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल