1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. लैक्मे फैशन वीक 2020: नोरा फतेही ने रैंप वॉक पर बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

लैक्मे फैशन वीक 2020: नोरा फतेही ने रैंप वॉक पर बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

 Written By: IANS
 Published : Feb 16, 2020 03:25 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 03:35 pm IST

मुंबई में आयोजित लैक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2020 में नेक्सा के साथ सहयोग में डिजाइनर जोड़ी गौरी और नैनिका के लिए नोरा ने रैंप वॉक किया।

lakme fashion week 2020 nora fatehi- India TV Hindi
नोरा फतेही

नई दिल्ली: मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की नजर में फैशन का तात्पर्य मूड से है। नोरा ने आईएएनएस लाइफ को बताया, "यह (फैशन) कैजुअल, इनफॉर्मल, फैंसी या बेहद आकर्षक कुछ भी हो सकता है।"

मुंबई में आयोजित लैक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2020 में नेक्सा के साथ सहयोग में डिजाइनर जोड़ी गौरी और नैनिका के लिए रैम्प पर चलीं नोरा ने कहा, "मेरे लिए, फैशन कुछ ऐसा है जो अतिरिक्त है। कलर्स, अच्छे कट्स, आकर्षक डिजाइन-कुछ भी ऐसा जो मुझे मेरे फैशन में नारीत्व का एहसास कराए।"

नोरा इस दिन रैम्प पर एक रंग के ऑफ-शोल्डर मर्मेड गाउन में नजर आईं। इसमें एक ट्रेल भी बना हुआ था। प्लंजिंग नेकलाइन वाले इस गाउन में अभिनेत्री काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके फैशन के बारे में पूछे जाने पर नोरा ने बताया कि आमतौर पर ट्रैकपैंट्स, क्रॉप टॉप, हील्स, जीन्स और ब्लैक ड्रेस उनकी पसंदीदा फैशन की सूची में शामिल हैं।

लैक्मे फैशन वीक 2020: मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, सई मांजरेकर और दीया मिर्जा ने रैंप पर बिखेरा जलवा

ऐसे कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं, जो उनके लिए बेहद जरूरी है, इसके जवाब में उन्होंने ब्लश, ब्लश पिंक टोन में एक लिपस्टिक और मसकरा का नाम लिया।

मॉडल से अभिनेत्री बनीं 'दिलबर' फेम नोरा फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता अजय देवगन हैं। नाम का खुलासा किए बिना नोरा ने यह भी बताया कि वह एक अंतर्राष्ट्रीय, स्वतंत्र गाने के लिए एक 'बहुत बड़े कलाकार' संग जुड़ने जा रही हैं। नोरा आखिर में कहती हैं, "मतलब अच्छी चीजें हो रही हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल