1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. माधुरी दीक्षित के सुडौल शरीर का राज क्या है'

माधुरी दीक्षित के सुडौल शरीर का राज क्या है'

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 05:21 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 05:23 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित की गिनती आज भी सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में की जाती है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर माधुरी ने अपने प्रशंसकों से स्वस्थ रहने का आग्रह किया। माधुरी

- India TV Hindi

मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित की गिनती आज भी सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में की जाती है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर माधुरी ने अपने प्रशंसकों से स्वस्थ रहने का आग्रह किया। माधुरी ने ट्विटर पर लिखा, "विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं। हम एक-दूसरे को स्वस्थ रखने के लिए मिलकर काम करें।"

उन्होंने अपने शरीर को सुडौल बनाए रखने वाले कुछ नुस्खे भी साझा किए।

दो बच्चों की मां माधुरी ने ट्विटर पर लिखा, "अभिनय और नृत्य मुझे व्यस्त रखता है और मेरे शरीर और मन को केंद्रित रखता है। आप अपने शरीर को कैसे सुडौल रखते हैं।"

कुछ दिनों पहले माधुरी ने तीरंदाजी का अभ्यास किया था।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "आपकी सुरक्षा में तेज शूटर। इस सप्ताहांत में तीरंदाजी का थोड़ा अभ्यास किया।"

माधुरी आखिरी बार 2014 में फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल